फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi seeks people feedback on progress achieved by India in last 10 years

PM Modi: 'जन मन सर्वेक्षण' के जरिए प्रधानमंत्री मोदी जानेंगे जनता का मूड; देश की उपलब्धियों पर मांगी राय

Mon, 01 Jan 2024 05:51 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 05:51 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लिंक साझा करते हुए कहा कि इस जन मन सर्वेक्षण के जरिए जनता भारत की 10 साल की उपलब्धियों पर अपनी राय दें। 

विज्ञापन
PM Modi seeks people feedback on progress achieved by India in last 10 years
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों, नेताओं ने कमर कस ली हैं। लोगों को रिझाने के लिए तमाम राजनीतिक दल रणनीति, घोषणा पत्रों पर काम कर रहे हैं। इसी बीच, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर केंद्र सरकार से जुड़े कार्यों को लेकर लोगों से प्रतिक्रियाएं मांगी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर भी लोगों से प्रतिक्रिया देने को कहा हैं। गौरतलब हैं कि पिछले माह प्रधानमंत्री मोदी ने 'नमो' एप पर कई मुद्दों पर लोगों की राय जानने के लिए एक सर्वेक्षण शुरू किया था, जिसमें उनकी केंद्र सरकार और सांसदों के प्रदर्शन के बारे में लोगों की राय भी शामिल थी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि पिछले 10 वर्षों में कई क्षेत्रों में भारत द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में आप क्या सोचते हैं। 'नमो' एप पर जन मन सर्वेक्षण के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया सीधे मेरे साथ साझा करें। अपने पोस्ट पर पीएम मोदी ने सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए लिंक भी साझा किया हैं। 
विज्ञापन




 जेपी नड्डा ने भी किया था सोशल मीडिया पर पोस्ट 
गौरतलब हैं कि जन मन सर्वेक्षण शासन और नेतृत्व के कई पहलुओं पर जनता की राय मांगता हैं। इसके सवालों में केंद्रीय स्तर के विकास और निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित विशिष्टताएं शामिल हैं। पिछले वर्ष दिसंबर माह में इससे जुड़ा एक पोस्ट भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता से सरकारी योजनाओं पर फीडबैक मांगा था।




उन्होंने कहा था कि जनता अपनी आवाज और देश के विकास पर अपने विचार साझा कर सकती हैं। साथ ही कहा था कि सर्वे में भाग लेकर नए भारत की तरक्की का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed