फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Schedule: PM Modi will participate in seven programs in eight cities in 36 hours,

PM Modi Schedule: 36 घंटों में सात शहरों में आठ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, 5300 किमी का होगा दौरा

Sat, 22 Apr 2023 03:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 22 Apr 2023 03:47 PM IST
सार

पीएम कोच्चि से तिरुवनंतपुरम की यात्रा करेंगे। यहां प्रधानमंत्री वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न परियोजनाओं को लोकार्पण भी करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Schedule: PM Modi will participate in seven programs in eight cities in 36 hours,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल से दो दिन के अंतर्देशीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वे 36 घंटों में सात राज्यों में आठ अलग-अलग कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। पीएम इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में 5000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। देश की राजधानी से शुरू करते हुए पीएम मोदी सबसे पहले मध्य भारत के मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इसके बाद वह केरल का दौरा करेंगे और वहां से पश्चिम में केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए दिल्ली वापस लौंटेंगे। 
विज्ञापन


खजुराहो से शुरू होगी यात्रा

प्रधानमंत्री के इस लंबे कार्यक्रम पर बातचीत करते हुए अधिकारियों ने बताया- पीएम मोदी 24 अप्रैल की सुबह अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। दिल्ली के खजुराहो तक यात्रा करते हुए रीवा जाएंगे। वहां वो एक राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से वे 200 किमी की यात्रा करते हुए खजुराहो वापस आएंगे। इसके बाद कोच्चि की यात्रा करेंगे। यहां वे 1700 किमी की हवाई यात्रा करते हुए युवम कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। 
विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम और दमन भी जाएंगे 

पीएम मोदी कोच्चि से तिरुवनंतपुरम की यात्रा करेंगे। यहां प्रधानमंत्री वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न परियोजनाओं को लोकार्पण भी करेंगे। यहां से सूरत के रास्ते लगभग 1570 किमी की दूरी तय करते हुए पीएम मोदी सिलवासा जाएंगे, जहां वे NAMO मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे। इसके अलावा वहां भी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीएम मोदी देवका सीप्रंट के उद्घाटन के लिए दमन जाएंगे। यहां से 110 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए वह सूरत आएंगे। अपनी यात्रा में 940 किमी की दूरी और जोड़ते हुए पीएम मोदी सूरत से वापस दिल्ली आएंगे। प्रधानमंत्री 5,300 किमी की चौंकाने वाली हवाई यात्रा करेंगे। उत्तर से दक्षिण भारत की यह यात्रा पीएम मोदी केवल 36 घंटों में पूरा करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed