{"_id":"5b9b0993867a557e846491f2","slug":"pm-modi-says-we-are-adding-heart-those-hearts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले- हम दिल जोड़ रहे वो दलों को ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले- हम दिल जोड़ रहे वो दलों को
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Sep 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन के संवाद में स्वच्छता अभियान में भागीदारी का आह्वान
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमो एप के माध्यम से गाजियाबाद सहित कुछ अन्य क्षेत्रों केबूथ कार्यकर्ताओं से संवाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा। कांग्रेस के महागठबंधन बनाने के प्रयास पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि एक ओर जहां भाजपा और सरकार अपने कार्यों-योजनाओं से सवा अरब लोगों का दिल जोड़ रही है, वहीं कांग्रेस दलों को जोडने में लगी है। पीएम ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में मौलिक अंतर यह है कि हमारी पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता भी पीएम बन सकते हैं, जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ता बस एक परिवार के लिए काम करने पर मजबूर हैं।
मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा देते हुए पीएम ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति के कारण सभी वर्गों को मिल रहे लाभ से विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है। विपक्ष को सरकार के कामकाज और उजाले से डर लगता है। भाजपा की चार साल की सत्ता ने कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगियों की पोल खोल दी है। पहले जनता ने इन्हें इनकी अक्षमताओं के लिए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया तो अब ये विपक्ष की भूमिका निभाने में भी नाकाम साबित हो रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आता है तरस
पीएम ने कहा कि यह महज भाजपा में ही संभव है कि उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष बन जाए। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और समर्पण से पार्टी आज इस मुकाम पर है। मुझे कभी कभी लंबे समय से संघर्ष में जुटे कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं पर दया आती है। इन कार्यकर्ताओं का संघर्ष और सामथ्र्य एक ही परिवार के काम आ रहा है और एक ही परिवार की भेंट चढ़ रहा है।
विज्ञापन
अजेय भारत अटल भाजपा प्रेरणा बिंदु
पीएम ने कहा कि सरकार और पार्टी के लिए अजेय भारत अटल भाजपा प्रेरणा बिंदु और सबका साथ सबका विकास सिर्फ नारा नहीं बल्कि एक मंत्र की तरह पवित्र लक्ष्य है। हम सिर्फ नारे गढ़ते नहीं उन्हें धरातल पर कुशलता से उतारते भी हैं। देश के कई शहरों में मेट्रो परियोजना शुरू हुई है। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त गैस और मुफ्त बिजली कनेक्शन जाति या धर्म पूछ कर नहीं दिया जा रहा है। अटल सरकार के पहले देश के गांवों में सड़क नहीं थी। अब पूछा जाता है कि कितने गांव सड़कविहीन बचे हैं। पहले बिजली नहीं थी, अब पूछा जा रहा है कितने घरों को बिजली नहीं है। यह परिवर्तन है। क्योंकि भाजपा के लिए सत्ता बस जनता के सेवा के एक माध्यम है।