फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says People of country have no confidence on Congress due to arrogance they not able to see reality

No Confidence Motion: पीएम मोदी बोले- देश पर कांग्रेस को अविश्वास, अपने घमंड में इनको जमीन नहीं दिखाई दे रही

Thu, 10 Aug 2023 06:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Aug 2023 06:26 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा, इनको (विपक्ष) भारत के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं है। इनको भारत के लोगों पर विश्वास नहीं है। लेकिन इस सदन को बताना चाहता हूं कि इस देश का भी, भारत के लोगों का भी कांग्रेस के प्रति अविश्वास का भाव बहुत गहरा है। कांग्रेस अपने घमंड में इतनी चूर हो गई है कि उसे जमीन नहीं दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
PM Modi says People of country have no confidence on Congress due to arrogance they not able to see reality
अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता को कांग्रेस पर भरोसा नहीं है। लेकिन अहंकार के कारण वे हकीकत नहीं देख पा रहे हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, इनको (विपक्ष) भारत के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं है। इनको भारत के लोगों पर विश्वास नहीं है। लेकिन इस सदन को बताना चाहता हूं कि इस देश का भी, भारत के लोगों का भी कांग्रेस के प्रति अविश्वास का भाव बहुत गहरा है। कांग्रेस अपने घमंड में इतनी चूर हो गई है कि उसे जमीन नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


कई राज्य कह रहे- कांग्रेस, नो कॉन्फिडेंस
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अपने घमंड से इतनी चूर हो गई है कि उसे जमीन दिखाई तक नहीं देती। तमिलनाडु में वे 1962 में जीते थे और 61 वर्षों से तमिलनाडु के लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस नो कॉन्फिडेंस। पश्चिम बंगाल में उन्हें आखिरी बार 1972 में जीत मिली थी, वे 51 साल से कह रहे हैं कांग्रेस नो कॉन्फिडेंस। यूपी, बिहार और गुजरात में उन्होंने 1985 में जीत हासिल की थी और उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात के लोग 38 साल से कांग्रेस को कह रहे हैं- नो कॉन्फिडेंस। त्रिपुरा के लोग भी 35 वर्षों से यही कह रहे हैं। ओडिशा में कांग्रेस को आखिरी बार 1995 में जीत मिली थी, यानी वहां भी 28 वर्षों से कांग्रेस को एक ही जवाब मिल रहा है- कांग्रेस नो कॉन्फिडेंस। नगालैंड के लोग भी 25 वर्षों से यही कह रहे हैं। जनता ने कांग्रेस के प्रति बार-बार नो कॉन्फिडेंस घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed