फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi says no shortage of jobs in the country lack of data to opposition

देश में नौकरियों की कोई कमी नहीं, विपक्ष के पास आंकड़ों की कमी : पीएम मोदी

Tue, 03 Jul 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jul 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
PM modi says no shortage of jobs in the country lack of data to opposition
पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष द्वारा देश में नौकरियों की कमी को लेकर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है। बस नौकरियों के आंकड़ों की कमी ने विपक्ष को अपनी पसंद की तस्वीरें पेंट करने और उनकी सरकार को दोष देने का 'अवसर' दिया है। 

विज्ञापन


स्वराज्य मैगजीन को दिए अपने साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने राजमार्ग, रेलवे, एयरलाइंस और आवास जैसे विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में हुए विकास को सूचीबद्ध किया और कहा कि उनकी सरकार में रोजगार के अवसर बढ़ गए हैं। उन्होंने ईपीएफओ डाटा के आधार पर एक अध्ययन का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले साल संगठित क्षेत्र में 70 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा हुई हैं। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में पैदा की गई नौकरियां देश में सभी नौकरियों का 80 प्रतिशत हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत में गरीबी कम हुई है। क्या आपको लगता है कि बिना लोगों के पास नौकरियों के यह संभव हुआ है ?प्रधानमंत्री ने विपक्ष की आलोचनाओं को खारिज करते हुए कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से नौकरी के आंकड़ों को भी गिनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली कर्नाटक सरकार में 53 लाख नौकरियां पैदा हुईं, जबकि पश्चिम बंगाल में भी 68 लाख नौकरियां पैदा हुईं। क्या यह संभव है कि राज्यों ने नौकरियां पैदा की हैं लेकिन केंद्र बेरोजगारी पैदा कर रहा है। 


इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी.चिदंबरम समेत पूरे कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्री पीएम और सब कुछ जानने वाले वित्त मंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को बेहद ही खराब कर दिया था, कुछ क्षेत्रों की हालत तो एकदम दयनीय हो गई थी, लेकिन हमारी सरकार ने देश को खराब स्थिति से उबारकर अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना दिया है। उन्होंने कहा कि हम मुद्दों को छुपाना नहीं चाहते हैं बल्कि हम भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार, मजबूती और बदलाव लाना चाहते हैं, जिसकी ओर हम अग्रसर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed