फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says MPs join non-political activities for social welfare

पीएम बोले- सामाजिक कल्याण के लिए गैर राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हों सांसद

Sat, 29 Jul 2017 04:06 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Jul 2017 04:06 AM IST
विज्ञापन
PM Modi says MPs join non-political activities for social welfare
PM MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा के सांसदों से कहा कि वह देश के बदलते राजनीतिक परिदृश्य को पहचानें और समाज के कल्याण के लिए गैर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ें। संसद सत्र के दौरान विभिन्न राज्यों के सांसदों से मुलाकात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांसदों से भेंट की।

विज्ञापन


आधिकारिक बयान में मोदी के हवाले से कहा गया, ‘वर्तमान राजनीति के बदलते राजनीतिक परिदृश्य को पहचानने की आवश्यकता है। ऐसे वक्त में जब प्रतियोगी राजनीति ज्यादा स्फूर्त हो गई है, सांसदों के लिए गैर राजनीतिक गतिविधियों के जरिए विभिन्न समूहों में भागीदारी करना आवश्यक हो गया है।’
विज्ञापन


दोनों राज्यों के सांसदों ने मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की और कहा कि उनसे गरीब लोग काफी प्रभावित हुए हैं। सांसदों ने फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और अन्य योजनाओं को लेकर सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राज्य से राज्यसभा सदस्य प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और थावर चंद गहलोत भी बैठक में मौजूद रहे, जो मध्य प्रदेश से आते हैं। बैठक का समन्वय संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed