{"_id":"597b96194f1c1bb2758b471e","slug":"161501271577-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने राजनीति के मायने ही बदल : बृजेंद्रसिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह ने राजनीति के मायने ही बदल : बृजेंद्रसिंह
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने राजनीति के मायने ही बदल : बृजेंद्रसिंह
सुरजेवाला की असंध जनसभा को लेकर कांग्रेसजनों की समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूूरो
नरवाना।
शनिवार को असंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी चौधरी रणदीपसिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस जनों ने बैठक करके तैयारियों का जायजा लिया। सुरजेवाला भवन में शुक्रवार को कांग्रेस नेता चौधरी बृजेंद्रसिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में हलके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में असंध में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की। लोगों को असंध ले जाने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई। सुरजेवाला ने बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने राजनीति को नीचे लाने में कोई कसर नहीं छोडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने राजनीति के मायने ही बदल दिए। असंध की जनसभा में किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों और व्यापारियों की समस्याएं प्रमुखता से उठाई जाएंगी। बैठक में जगरूप सिंह सुरजेवाला, एडवोकेट सुशील कौशिक, नगर परिषद के पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला, पूर्व पार्षद रामपाल उझाना, पूर्व पार्षद कर्मबीर सैनी, संजीव धमतान, कृष्ण चोपड़ा, राजू पार्षद, धौला नैन, दिलबाग नैन, सरदार मनजीत सिंह बब्बर, वीरेंद्र चौपड़ा सहित मौजूद रहे।