फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says Jal Jeevan Mission giving new impetus to country development

'हर घर जल' परियोजना: पीएम मोदी बोले- देश के विकास को एक नई गति दे रहा जल जीवन मिशन, जानें और क्या कहा?

Sat, 09 Apr 2022 07:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 09 Apr 2022 07:07 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा आज जल जीवन मिशन देश के विकास को एक नई गति दे रहा है। पिछले 3 वर्षों से भी कम समय में देश के करोड़ों घरों में नल से जल पहुंचा है। यह जन आकांक्षाओं और जन भागीदारी की एक बड़ी मिसाल है।

विज्ञापन
PM Modi says Jal Jeevan Mission giving new impetus to country development
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@BJP4 INDIA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'हर घर में जल' परियोजना को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया है। उन्होंने इस योजना को लेकर कहा कि जल जीवन मिशन देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे देश के विकास को नई गति मिल रही है। 

विज्ञापन


शनिवार को उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आज जल जीवन मिशन देश के विकास को एक नई गति दे रहा है। पिछले 3 वर्षों से भी कम समय में देश के करोड़ों घरों में नल से जल पहुंचा है। यह जन आकांक्षाओं और जन भागीदारी की एक बड़ी मिसाल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का विजन लोगों के घरों में पानी पहुचाने का तो है ही इसके साथ ही यह विकेंद्रीकरण का भी बहुत बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह मिशन ग्राम संचालित और नारीशक्ति द्वारा संचालित है। इसका मुख्य आधार जनआंदोलल और जन भागीदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के मुताबिक, 2019 तक सिर्फ 3.23 करोड़ घर पानी की आपूर्ति से जुड़े थे। वहीं, 2019 में जल जीवन मिशन की शुरुआत से अब तक 9.40 करोड़ घरों को जल की आपूर्ति सुविधा से जोड़ा जा चुका है। जल जीवन मिशन से देश के 107 जिलों के लगभग 1.5 लाख गांव लाभान्वित हुए हैं। 17.39 लाख स्कूल और आंगनबाडी केंद्र पेयजल आपूर्ति से जुड़े हुए हैं।

केंद्र सरकार के मुताबिक, गांवों में पेयजल प्रबंधन के लिए 4.82 लाख जल समितियों का गठन किया गया है। गांवों में लगभग 9.69 लाख महिलाओं को पानी की गुणवत्ता की जांच करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। 4 लाख से अधिक गांवों में स्थानीय स्तर पर पानी की गुणवत्ता की जांच करने की सुविधा है।


पीएम मोदी करेंगे संबोधित
वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि रामनवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात के जूनागढ़ में स्थित उमिया माता मंदिर के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि उमिया माता मंदिर जूनागढ़ के गठिला गांव में स्थित है और माता उमिया, पटेल समुदाय की कुलदेवी मानी जाती हैं। पीएमओ कार्यालय ने पीएम के संबोधन को लेकर जानकारी दी है कि पीएम मोदी दोपहर एक बजे इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पीएमओ ने इस मौके पर ज्यादा से ज्यादा  लोगों से समारोह में आने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed