{"_id":"5f9a3e368ebc3e91b7101cc6","slug":"pm-modi-says-every-citizen-will-get-covid-19-vaccine-when-it-will-available-in-country-no-one-will-be-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine: पीएम मोदी का एलान : हर भारतीय को मिलेगा कोरोना टीका, कोई नहीं छूटेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Vaccine: पीएम मोदी का एलान : हर भारतीय को मिलेगा कोरोना टीका, कोई नहीं छूटेगा
Thu, 29 Oct 2020 11:02 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना वैक्सीन: प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन को लेकर गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही वैक्सीन भारत में उपलब्ध होगी वह प्रत्येक नागरिक को मुहैया कराई जाएगी। कोई भी भारतीय टीकाकरण से छूटेगा नहीं।
विज्ञापन
देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में अब तक 80 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। देश और विदेश में इसकी कई वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह बयान महत्वपूर्ण है। एक अंग्रेजी अखबार के साथ हुई बातचीत में प्रधानमंत्री ने कोरोना वैक्सीन को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जैसे ही देश में वैक्सीन उपलब्ध होगी, हर किसी को वैक्सीन दी जाएगी। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। कोविड-19 वैक्सीन के स्टोरेज के लिए कोल्ड चेन पर काम चल रहा है।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- गिरावट के बाद कोरोना के मामलों में जारी है वृद्धि, पिछले 24 घंटे में सामने आए 49881 नए मामले
विज्ञापन
कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में सरकार ने समय पर फैसले लिए और लोगों की मदद से काफी जान बची हैं। लॉकडाउन लगाने और फिर अनलॉक की प्रक्रिया में जाने की टाइमिंग पूरी तरह से सही थी। प्रधानमंत्री ने कहा की अभी भी कोरोना वायरस का संकट बरकरार है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। त्योहार के दिनों में लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। ये मौका किसी भी तरह से ढील देने का नहीं है।
वैक्सीन में इन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता
सरकार एक स्वास्थ्य योजना के तहत कोरोना टीकाकरण का अभियान चला सकती है। बातचीत में प्रधामंत्री मोदी ने कहा, 'मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोरोना की वैक्सीन जब भी बनेगी, हर किसी का टीकाकरण किया जाएगा। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। हां, इस टीकाकरण अभियान की शुरुआत में कोरोना के खतरे के सबसे नजदीक मौजूद लोगों को शामिल किया जाएगा। इसमें कोरोना से जंग लड़ रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे।'
बता दें कि सरकार की तरफ से अभी से ही वैक्सीन उपलब्धता को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि समय आने पर पूरे देश में वैक्सीन मुहैया कराई जा सके। एक अनुमान के अनुसार सरकार ने देशवासियों को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए शुरुआती तौर पर 50 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है।