Coronavirus India: देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में मिले करीब 50 हजार नए मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद पिछले दो दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को कोविड-19 के नए मामलों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को जहां 43,893 नए मामले सामने आए थे। वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 49,881 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 73 लाख के ऊपर पहुंच गई है। वायरस के कारण 517 लोगों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 49,881 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 517 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के चलते अब तक देश में 80,40,203 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
With 49,881 new #COVID19 infections, India's total cases surge to 80,40,203. With 517 new deaths, toll mounts to 1,20,527 .
विज्ञापन विज्ञापन
Total active cases are 6,03,687 after a decrease of 7116 in last 24 hrs
Total cured cases are 73,15,989 with 56,480 new discharges in last 24 hrs. pic.twitter.com/tjnby8bRuy — ANI (@ANI) October 29, 2020
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 73 लाख से अधिक मरीज वायरस से ठीक हुए हैं। कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 73,15,989 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 56,480 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से अपने घर लौटे हैं।
देश में लगातार वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़ रहा है। कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार सात लाख से नीचे बने हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,10,803 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 7116 मामलों की गिरावट आई है। वहीं, कोविड-19 के चलते अब तक देश में 1,20,527 मरीजों की मौत हो चुकी है।