फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says Bharat Tex is becoming a big global event with more than 120 nations participating in it.

Bharat Tex 2025: 'ये एक बड़ा वैश्विक आयोजन, 120 से अधिक देश ले रहे भाग'; पीएम मोदी ने की भारत टेक्स की तारीफ

Sun, 16 Feb 2025 06:18 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 16 Feb 2025 06:18 PM IST
सार

Bharat Tex 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत टेक्स 2025 को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा-  भारत टेक्स एक बड़ा वैश्विक आयोजन है, इसमें 120 अधिक देश भाग ले रहे हैं। भारत टेक्स 2025, कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पादों तक वस्त्रों की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को एक ही मंच पर लाने वाला एक अनूठा कार्यक्रम है।

विज्ञापन
PM Modi says Bharat Tex is becoming a big global event with more than 120 nations participating in it.
पीएम मोदी ने की भारत टेक्स की तारीफ - फोटो : X / @PIBHindi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में भारत टेक्स 2025 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'भारत टेक्स का दूसरा सत्र भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है...भारत टेक्स हमें हमारी परंपरा के साथ-साथ विकसित भारत की भी झलक दिखाता है...हमने जो बीज बोया है, वह बहुत तेजी से बढ़ रहा है'। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत टेक्स 2025 में एक प्रदर्शनी का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने प्रतिभागियों से बातचीत की और उन्हें प्रदर्शनी के कई पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन

14-17 फरवरी तक भारत टेक्स 2025 का आयोजन
पीएम मोदी ने आगे कहा- भारत टेक्स एक बड़ा वैश्विक आयोजन है, इसमें 120 अधिक देश भाग ले रहे हैं। बता दें कि, भारत टेक्स 2025 का आयोजन 14-17 फरवरी को भारत मंडपम में किया जा रहा है। यह कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पादों तक वस्त्रों की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को एक ही मंच पर लाने वाला एक अनूठा कार्यक्रम है।
'भारत टेक्स में भारत की सांस्कृतिक विविधताओं के दर्शन'
पीएम मोदी ने आगे कहा- इस आयोजन से टेक्सटाइल सेक्टर में इनवेस्टमेंट एक्सपोर्ट और ओवरॉल ग्रोथ को जबरदस्त बढ़ावा मिल रहा है। भारत टेक्स के इस आयोजन में हमारे परिधानों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधताओं के भी दर्शन होते हैं। मेरे कुछ सहकर्मियों ने बताया कि एक कारखाना स्थापित करने में औसतन 70-75 करोड़ रुपये का खर्च आता है और इससे लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिलता है। मैं सबसे पहले बैंकिंग क्षेत्र के लोगों से आग्रह करूंगा कि वे इन उद्योगों की मांगों को समझें।
भारत टेक्स 2025 में 120 देश शामिल
भारत टेक्स 2025 ने आगंतुकों के अलावा 120 से अधिक देशों के नीति निर्माताओं और वैश्विक सीईओ, प्रदर्शकों, अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को आकर्षित किया है। प्रतिभागियों में अंतर्राष्ट्रीय वस्त्र निर्माता संघ (आईटीएमएफ), अंतर्राष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति (आईसीएसी), यूरेटेक्स, टेक्सटाइल एक्सचेंज और यूएस फैशन इंडस्ट्री एसोसिएशन (यूएसएफआईए) सहित दुनिया भर के 25 से अधिक प्रमुख वैश्विक कपड़ा निकाय और संघ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed