{"_id":"5fdbe91499f2fc52d96ebed0","slug":"pm-modi-says-bangladesh-important-pillar-of-neighbor-policy-sheikh-hasina-told-india-true-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले, बांग्लादेश पड़ोसी नीति का अहम स्तंभ, शेख हसीना ने भारत को बताया ‘सच्चा मित्र’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले, बांग्लादेश पड़ोसी नीति का अहम स्तंभ, शेख हसीना ने भारत को बताया ‘सच्चा मित्र’
Fri, 18 Dec 2020 04:56 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 18 Dec 2020 04:56 AM IST
विज्ञापन
India-Bangladesh virtual summit India-Bangladesh virtual summit
- फोटो : Twitter@narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बांग्लादेश को भारत की पड़ोसी प्रथम नीति का अहम स्तंभ है। वहीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने भारत को ‘सच्चा मित्र’ बताया।
विज्ञापन
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के वर्चुअल सम्मेलन के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच हाइड्रोकार्बन, कृषि, कपड़ा, तकनीक, खेल व सामुदायिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों के सात समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। साथ ही सीमापार चिलाहाटी-हल्दीबाड़ी रेल संपर्क को भी बहाल किया गया। यह रूट 1965 तक परिचालन में था और भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद से बंद था।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा, बांग्लादेश हमारी ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ का एक प्रमुख स्तंभ है। बांग्लादेश के साथ संबंधों में मजबूती और गहराई लाना मेरे लिए पहले दिन से ही विशेष प्राथमिकता रही है। यह बात सही है कि वैश्विक महामारी के कारण यह वर्ष चुनौतीपूर्ण रहा है। लेकिन संतोष की बात है कि इस कठिन समय में भारत और बांग्लादेश के बीच अच्छा सहयोग रहा। मोदी ने कहा, चाहे वो दवाइयां हों या चिकित्सा उपकरण या फिर चिकित्सा पेशेवरों का एक साथ काम करने का विषय हो, हमारा सहयोग अच्छा रहा है।
विज्ञापन
टीका के क्षेत्र में भी हमारे बीच अच्छा सहयोग चल रहा है। इस सिलसिले में हम आपकी आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखेंगे। इस पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, भारत एक सच्चा दोस्त है। मैं भारत के कोविड-19 से निपटने के तरीके की सराहना करती हूं, उम्मीद है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में भारत महत्वपूर्ण योगदान देगा।
दोनों नेता इस दौरान बांग्लादेश, भूटान, भारत और नेपाल के बीच बिना रुकावट आवाजाही के लिए बीबीआईएन मोटर वाहन समझौते को जल्द क्रियान्वित करने पर करार हुआ। भूटान इसमें विलंब कर रहा है। दूसरी ओर पीएम मोदी ने कहा, भूमि सीमा कारोबार में बाधाओं को हमने कम किया। दोनों देशों के बीच संपर्क का विस्तार किया गया तथा नए साधनों को जोड़ा गया। यह सब हमारे संबंधों को और मजबूत करने के हमारे इरादों को दर्शाता है।
बापू और बंगबंधु पर डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन
पीएम मोदी ने हसीना से कहा, यह मेरे लिए गर्व की बात है कि आज आपके साथ बंगबंधु के सम्मान में एक डाक टिकट का विमोचन किया। बापू और बंगबंधु के ऊपर एक डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करने का मौका मिला यह भी सौभाग्य है। मैं आशा करता हूं कि बापू और बंगबंधु की प्रदर्शनी हमारे युवाओं को प्रेरणा देगी, इसमें एक विशेष खंड को कस्तूरबा गांधी और पूजनीय बंगमाता को भी समर्पित किया गया है।
छह नदियों का पानी साझा करने पर जल्द फैसले पर दिया जोर
दोनों प्रधानमंत्रियाें ने छह नदियों मानू, मुहुरी, खोवाई, गुमती, धरला और दूधकुमार के पानी को साझा करने पर जल्द निर्णायक फैसला लेने पर जोर दिया। हसीना ने 2011 में दोनों देशों के बीच हुए करार के तहत तीस्ता का पानी साझा करने के अंतिरिम करार को जल्द पूरा करने की बात कही। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि प्रयास जारी हैं। इसके अलावा दोनों नेताओं ने सीमाओं पर बाड़ बांधने का काम भी जल्द शुरू कराने पर सहमति जताई। इसके अलावा द्विपक्षीय व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के संयुक्त अध्ययन को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देश जारी किया गया है।
मोदी 26 मार्च को जाएंगे ढाका
बांग्लादेश की आजादी की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल मार्च में ढाका जाएंगे। मोदी ने अंग्रेजी व बंगाली में ट्वीट किया, 'अगले साल भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से मुजीब बोरषो मनाएंगे। यह हमारे कूटनीतिक साझेदारी स्थापित होने की 50वीं सफल वर्षगांठ होगी। मैं बंगबंधू के जीवन और मूल्यों को अपने श्रद्ध सुमन अर्पित करने ढाका जाऊंगा।'
मुजीब नगर से नोएडा तक की सड़क का नाम ‘शादिनोता शेरोक’ करने की मांग
बांग्लादेशी प्रधानमंत्री ने इस दौरान भारत से मुजीब नगर और नोएडा के बीच ऐतिहासिक सड़क का नाम बदलकर ‘शादिनोता शेरोक’ करने के प्रस्ताव पर गौर करने की मांग की। उन्होंने कहा, बांग्लादेश की आजादी के युद्ध में इस सड़क का ऐतिहासिक योगदान रहा है।