फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi saves cameraman's life

बांध का उद्घाटन करने गए पीएम मोदी ने बचाई कैमरामैन की जान

Tue, 30 Aug 2016 09:33 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
PM modi saves cameraman's life
मोदी - फोटो : PTI
गुजरात के सनेसरा में महत्कांक्षी साउनी जल परियोजना का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी की सतर्कता की वजह से एक कैमरामैन की जान बच गई। यह दावा गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने परियोजना के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए किया। भाजपा नेता ने कहा बांध से पानी छोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ने बटन दबाने के बाद पीएम ने उस तरफ देख रहे थे  जहां से पानी निकलना था।
विज्ञापन

 

PM modi saves cameraman's life
मोदी - फोटो : ..
पीएम ने देखा कि वहां एक कैमरामैन खड़ा था। उन्होंने उसे वहां से हटने का इशारा किया, उस वक्त उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी भी थे, उन्होंने भी  प्रधानमंत्री के साथ कैमरामैन को वहां से हटने के लिए कहा। कैमरामैन पानी के बहाव की दिशा को लेकर अनजान था और वह शॉट लेने में व्यस्त था।  पानी की धारा इतनी तेज थी कि वह उसे बहाकर ले जा सकती थी।

प्रधानमंत्री का इशारा पाते ही वह वहां से बच निकला लेकिन कैमरा वहीं छूट गया। इसके बाद कैमरा पानी के साथ बह गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि कैमरा ट्राइपॉड पर टिका नहीं रह सका और बह गया। 
नितिन पटेल ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री ने उन्हें सतर्क नहीं किया होता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

​क्या है साउनी परियोजना ?

PM modi saves cameraman's life
कैमरामैन - फोटो : ..

साउनी (सौराष्ट्र नर्मदा अवतरन इरिगेशन) परियोजना गुजरात के जामनगर जिले के ढोरूल तालुका में स्थित है। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वप्न थी, जिसे उन्होंने राज्य का मुख्यमंत्री रहते 2012 में शुरू किया था।
12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना के तहत क्षेत्र के 115 बांधों में सरदार सरोवर बांध के अतिरिक्त जल को पहुंचाना और इसे पाइपलाइन द्वारा पीने व सिंचाई के लिए मुहैया कराना था। 
पीएम मोदी ने अभी पहले चरण का उद्घाटन किया है जिसके अंतर्गत 10 बांधों को कवर किया जाएगा।इस योजना के तहत 57 किमी की पाइपलाइन बनकर तैयार हो चुकी है। इसे सरदार सरोवर बांध से बहने वाले 1 मिलियन एकड़ फीट (MAFT) पानी को डायवर्ट कर अन्य बांधों को भरा जाएगा। सौराष्ट्र-नर्मदा अवतरण इरिगेशन योजना का संक्षिप्त रूप साउनी है जिसका गुजराती में मतलब सबके लिए होता है। 
यह परियोजना  सौराष्ट्र के 11 सूखा प्रभावित जिलों की भी प्यास बुझाएगी।
योजना के बाकी बचे  चार चरणों के साल  2019 से पहले पूरा होने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed