{"_id":"5aefd1964f1c1b85028b8726","slug":"pm-modi-said-to-bjp-workers-there-is-bjp-wave-in-karnataka-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमो ऐप के जरिये कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी- कर्नाटक में बीजेपी की लहर, जनता लड़ रही चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नमो ऐप के जरिये कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी- कर्नाटक में बीजेपी की लहर, जनता लड़ रही चुनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 May 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कर्नाटक के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओंं को नमो ऐप के जरिये संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो में कर्नाटक पर हमारा स्पेशल फोकस है। अगर यहां बीजेपी की सरकार बनती है तो यहां 60 नमो बीपीओ कॉम्पलेक्स सेट किये जाएंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा युवा कार्यकर्ता जोश में है, ऐसा लग रहा है कि जनता खुद चुनाव लड़ रही है। राज्य में बीजेपी की लहर चल रही है, हमारे कार्यकर्ता ऑनलाइन और ऑफलाइन काम कर रहे हैं। पीएम ने नमो ऐप के जरिए राज्य BJP के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही उनके सवालों का जवाब भी दिया।
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। जब व्यक्ति अपने ऊपर विश्वास खो देता है और सच्चाई को स्वीकार करने की क्षमता खो देता है तब वह राजनीतिक हिंसा का मार्ग चुनता है। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हिंसा का एक दौर आया था। तब से हिंसा राजनीति का अंग बन गई।
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की त्रिपुरा, केरल और कर्नाटक में हत्या की गई। यह लोकतंत्र के हित में नहीं है। हिंसा का विरोध किया जाना चाहिए।