फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said the UPA has hidden data on NPA

यूपीए सरकार के दौरान डूबे हुए कर्ज का सही आंकड़ा छुपाया गया- मोदी

Sun, 02 Sep 2018 05:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली Updated Sun, 02 Sep 2018 05:54 AM IST
विज्ञापन
PM Modi said the UPA has hidden data on NPA
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनपीए के मुद्दे पर तत्कालीन यूपीए सरकार पर जोरदार हमला बोला।

गैर-निष्पादित संपत्ति या डूबा हुआ कर्ज (एनपीए) के मुद्दे पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन यूपीए सरकार पर जोरदार हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2008 के बाद 6 साल में 52 लाख करोड़ बैंक कर्ज दिया गया। जबकि (डूबे हुए) कर्ज का सही आंकड़ा छुपाया गया और झूठ बोला गया। देश को बोला गया, सिर्फ दो लाख करोड़ वापस नही आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आई तो बैंकों से कहा गया कि सही और वास्तविक आंकड़ा देश के सामने रखें जो 9 लाख करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन


कांग्रेस के नामदारों के फोन पर दिए जाते थे लोन- मोदी 
एनपीए को लेकर यूपीए सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले बैंक का पैसा एक ही परिवार के लिए रिजर्व रखा जाता था। 60 साल में 18 लाख करोड़ और 2008 के बाद 6 साल में 52 लाख करोड़ बैंक कर्ज दिया गया। ये कर्ज फोन बैंकिंग से दिया गया यानी नामदार बैंकों को फोन कर कर्ज दिलाते थे, जिन धन्ना सेठों को पैसे चाहिए था मिल रहा था।
विज्ञापन


उस समय नामदार के आशीर्वाद से ही नियुक्तियां होती थी। यह मालूम था कि कर्ज लेने वाले कर्ज वापस नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी दिया गया। उन्होंने कहा कि बैंकों से दिया गया कर्ज का सही आंकड़ा देश से छुपाया गया और झूठ बोला गया। देश को बोला गया सिर्फ दो लाख करोड़ वापस नही आ रहे हैं। बैंक में कुछ खास लोग इन नामदारों की मदद कर रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब हमारी सरकार आयी तो बैंकों से कहा गया कि सही और वास्तविक आंकड़ा देश तथा सरकार के सामने रखें, जो 9 लाख करोड़ रुपये था। देश के साथ कितना धोखा किया गया झूठ बोल गया आने वाले समय में यह और बढ़ेगा।
 

पिछली सरकार ने लैंडमाइन बिछा कर हमें अर्थव्यवस्था दी- मोदी 

PM Modi said the UPA has hidden data on NPA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने लैंडमाइन बिछा कर हमें अर्थव्यवस्था दी और बड़ी बारीकी से इस स्थिति से निकलने के लिए लगातार काम कर रहे है। हमने सिर्फ बीमारी का कारण ही नहीं जाना, बल्कि पिछले साढ़े 4 साल में 50 करोड़ से अधिक के कर्ज की समीक्षा की गई और 12 सबसे बड़े बकाएदार जिन्होंने पौने 2 लाख करोड़ कर्ज लिया है। 27 ऐसे बकाएदार हैं, जिन्होंने 1 लाख करोड़ कर्ज लिए है उनकी भी जांच की जा रही है।  

पीएम मोदी ने कहा कि इन सारे बड़े लोगों को दिए गए कर्ज में से एक भी इस सरकार का दिया नहीं है। पहले नामदारों के आशीर्वाद से कर्ज दिया जाता था अब गरीबों को स्वरोजगार के लिए किसानों को कर्ज दिया जा रहा है। मुद्रा योजना के तहत 13 लाख करोड़ कर्ज दिया गया। 32 करोड़ गरीबों का जनधन खाते खोले गए।

उन्होंने कहा कि ये आंकड़े ना सिर्फ अच्छे है, बल्कि विशेषज्ञ के अनुमान से भी ज्यादा है। आज भारत ना सिर्फ दुनिया का सबसे तेज गति से आर्थिक विकास करने वाला देश है, बल्कि सबसे तेज गति गरीबी मिटाने वाला देश है। जीडीपी के आंकड़े देश के सवा सौ करोड़ के परिश्रम की गवाह है। भारत का जितना पैसा नामदारों ने दिलाया था उसका एक एक पैसा वापस वसूलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed