फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said that in my view politics means the progress of the country

पीएम मोदी बोले: देश नहीं, चुनाव अहम...ऐसी राजनीति के लिए मैं फिट नहीं, मेरी नजर में इसका मतलब देश की तरक्की

Tue, 04 Jul 2023 04:50 AM IST
शिव शरण शुक्ला हिमांशु मिश्र
हिमांशु मिश्र Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 04 Jul 2023 04:50 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी की यह पीड़ा सोमवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में सामने आई। करीब पांच घंटे तक चली बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान राजनीति उनमें ऊब पैदा करती है। वह इसलिए क्योंकि देश की राजनीति बस चुनाव जीतने या हारने तक केंद्रित होकर रह गई है।

विज्ञापन
PM Modi said that in my view politics means the progress of the country
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान राजनीति के बस चुनाव केंद्रित होने पर गहरी निराशा जताई है। उन्होंने दो टूक कहा कि देश को दूसरे पायदान पर रखने वाली इस राजनीति के लिए वह फिट नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा, मैं चुनाव हारने या जीतने के लिए राजनीति में नहीं आया। मेरी नजर में राजनीति का मतलब देश की तरक्की है।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी की यह पीड़ा सोमवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में सामने आई। करीब पांच घंटे तक चली बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान राजनीति उनमें ऊब पैदा करती है। वह इसलिए क्योंकि देश की राजनीति बस चुनाव जीतने या हारने तक केंद्रित होकर रह गई है। नीतियां और कार्यक्रम बस चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाए जाते हैं। वर्तमान राजनीति की प्राथमिकता में देश बहुत पीछे है। इस राजनीति में मैं खुद को सहज महसूस नहीं करता।  
विज्ञापन


नौकरशाही पर सवाल...ऐसे रवैये से आगे नहीं बढ़ेगा देश
पीएम मोदी ने नौकरशाही के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नौकरशाही अपने कॅरिअर के दौरान बस वित्तीय वर्ष खत्म होने और भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन का वर्ष याद रखते हैं। जो योजना तय समय से पहले पूरी हो सकती है, उसके लिए भी वित्तीय वर्ष खत्म होने का इंतजार करते हैं। चयन का साल इसलिए याद रखते हैं कि सेवा में गुजारे गए वर्ष के अनुरूप उन्हें तरक्की मिलती जाए। ऐसे रवैये से देश आगे नहीं बढ़ने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकसित भारत के लिए कसें कमर 
पीएम ने कहा कि साल 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य चुनावी नारा नहीं है। देश 25 सालों में कैसे विकसित होगा, इसकी तैयारी शुरू करनी होगी। मेरी इच्छा है कि गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कमेटी बने, ताकि लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेजी से काम किया जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी 7-8 जुलाई को चार राज्यों का दौर करेंगे

  • प्रधानमंत्री मोदी सात और आठ जुलाई को उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगे। इस दौरान वह लगभग 50,000 करोड़ रुपये की करीब 50 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
  • जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को सबसे पहले दिल्ली से रायपुर जाएंगे, जहां वह रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के छह लेन के खंडों सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
  • सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री गोरखपुर भी जाएंगे, जहां वह गीता प्रेस में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह तीन मार्गों पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे।
  • गोरखपुर से वे अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी जाएंगे, जहां वह कई प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
  • बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आठ जुलाई को वाराणसी से तेलंगाना के वारंगल जाएंगे। वारंगल में वह नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर के प्रमुख खंडों सहित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
  • इसके बाद प्रधानमंत्री वारंगल से बीकानेर जाएंगे, जहां वह कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed