फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi said-that he has visited Odisha nearly 30 times as the PM and toured most of the state’s districts.

Odisha: 'स्वतंत्र भारत में मैं सबसे अधिक बार ओडिशा का दौरा करने वाला प्रधानमंत्री', भुवनेश्वर में बोले PM मोदी

Tue, 28 Jan 2025 06:52 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 28 Jan 2025 06:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भुवनेश्वर में 'उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025' का उद्घाटन किया, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने ओडिशा का करीब 30 बार दौरा किया है।

विज्ञापन
pm modi said-that he has visited Odisha nearly 30 times as the PM and toured most of the state’s districts.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने ओडिशा का करीब 30 बार दौरा किया है और राज्य के अधिकांश जिलों का दौरा किया है। पीएम मोदी ने उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव, 2025 को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस कॉन्क्लेव में देश-विदेश से करीब 7,500 कारोबारी प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'ओडिशा से मेरा बहुत लगाव है। प्रधानमंत्री के तौर पर मैंने करीब 30 बार ओडिशा का दौरा किया है। स्वतंत्र भारत में मैं सबसे अधिक बार ओडिशा का दौरा करने वाला प्रधानमंत्री हूं।'
विज्ञापन


(ये खबर अपडेट की जा रही है)

pm modi said-that he has visited Odisha nearly 30 times as the PM and toured most of the state’s districts.
उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव में पीएम मोदी - फोटो : ANI
ओडिशा निवेश के लिए सबसे उपयुक्त जगह- पीएम
इस दौरान मोदी ने कहा कि ओडिशा निवेश के लिए सबसे उपयुक्त जगह है और यह विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस साल जनवरी में यह उनका दूसरा राज्य दौरा है। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और स्नेह उन्हें ओडिशा खींच लाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों ने एक समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प लिया है और केंद्र सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

pm modi said-that he has visited Odisha nearly 30 times as the PM and toured most of the state’s districts.
उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव में पीएम मोदी - फोटो : ANI
ओडिशा की भागीदारी उल्लेखनीय है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी भागीदारों की तरफ से किए गए निवेश से उनके व्यवसाय और राज्य की प्रगति दोनों ही नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पूर्वी भारत में विशाल औद्योगिक केंद्र, बंदरगाह, व्यापार केंद्र हैं और इसमें ओडिशा की भागीदारी उल्लेखनीय है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'ओडिशा दक्षिण पूर्वी एशियाई व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करता था और बंदरगाह भारत का प्रवेश द्वार थे।'
विज्ञापन

pm modi said-that he has visited Odisha nearly 30 times as the PM and toured most of the state’s districts.
उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव में पीएम मोदी - फोटो : ANI
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की भारत यात्रा को किया याद
उन्होंने कहा कि ओडिशा में हर साल बाली यात्रा मनाई जाती है और हाल ही में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा को याद किया। पीएम मोदी ने कहा, 'इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने मुझसे कहा कि उनके डीएनए में शायद ओडिशा के अंश हैं।'

pm modi said-that he has visited Odisha nearly 30 times as the PM and toured most of the state’s districts.
उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव में पीएम मोदी - फोटो : ANI
पिछले आठ महीनों में पांच बार ओडिशा आए पीएम मोदी
मंगलवार 28 जनवरी के दौरे को मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ महीनों में पांच बार ओडिशा आए। इससे पहले वे पिछले साल 12 जून को मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने और 17 सितंबर को महिला सशक्तिकरण योजना-सुभद्रा का शुभारंभ करने भुवनेश्वर आए थे। उन्होंने 30 नवंबर को डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन और 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed