फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said scientists should also be ready for needs of the coming decade

बैठक: पीएम मोदी ने कहा- आने वाले दशक की जरूरतों के लिए भी तैयार रहें वैज्ञानिक

Sat, 05 Jun 2021 02:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 05 Jun 2021 02:58 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा- जब भी कोई मानवीय संकट आया, विज्ञान ने बेहतर भविष्य की दिखाई राह

विज्ञापन
PM Modi said scientists should also be ready for needs of the coming decade
पीएम की बैठक - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वैज्ञानिकों से कहा, हमें इस दशक के साथ-साथ आने वाले दशक की जरूरतों के लिए भी तैयार रहना होगा।

विज्ञापन


पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा, कोरोना महामारी इस सदी की सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। अतीत में जब भी कोई बड़ा मानवीय संकट आया है, विज्ञान ने एक बेहतर भविष्य के लिए रास्ता तैयार किया है। उन्होंने कहा, विज्ञान की मूल प्रकृति संकट के समय समाधानों और संभावनाओं की तलाश कर नई ताकत पैदा करना है।
विज्ञापन


पीएम ने कहा, मानवता को इस महामारी से बचाने के लिए एक साल के भीतर जिस पैमाने और गति से टीके बनाए गए, उसके लिए वैज्ञानिकों का काम सराहनीय है। इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी घटना हुई है। पिछली सदी में दूसरे देशों में आविष्कार किए गए थे और भारत को उनके लिए कई वर्षों तक इंतजार करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, आज हमारे देश के वैज्ञानिक दूसरे देशों के साथ एक जैसी गति से और बराबर का काम कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को कोविड-19 के टीके, जांच किट, आवश्यक उपकरण और नई कारगर दवाओं के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी को विकसित देशों के बराबर लाना उद्योग और बाजार के लिए बेहतर रहेगा।

जैव प्रौद्योगिकी से लेकर टीकों तक में आत्मनिर्भर बनना चाहता है भारत
प्रधानमंत्री ने कहा, देश के आज के लक्ष्य और 21वीं सदी के देशवासियों के सपने एक बुनियाद पर टिके हैं। आज का भारत जैव प्रौद्योगिकी से लेकर बैटरी प्रौद्योगिकी तक, कृषि से लेकर खगोल विज्ञान तक, आपदा प्रबंधन से लेकर रक्षा प्रौद्योगिकी तक, टीकों से लेकर वर्चुअल रियलिटी तक में आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहता है। आज का भारत सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया को राह दिखा रहा है। 


जलवायु परिवर्तन के लिए हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी का करें इस्तेमाल
मोदी ने कहा, दुनिया भर के विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन को लेकर लगातार बड़ी आशंका जता रहे हैं। वैज्ञानिक कार्बन कैप्चर से लेकर ऊर्जा भंडारण और हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व करें। उन्होंने कहा, आज देश के हजारों किसान फूलों की खेती के जरिए अपनी किस्मत बदल रहे हैं। पीएम ने देश में हींग की खेती में मदद करने के लिए सीएसआईआर की सराहना की, जिसके लिए भारत आयात पर निर्भर था।

कोरोना ने भले रोकी विकास की राह, पर आत्मनिर्भर भारत का सपना करेंगे साकार
प्रधानमंत्री ने कहा, कोरोना संकट ने भले ही विकास की गति को प्रभावित किया हो, लेकिन आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की प्रतिबद्धता बनी हुई है। उन्होंने कहा, हमारे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप के लिए कृषि से लेकर शिक्षा समेत हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने सभी वैज्ञानिकों और उद्योग जगत से कोविड संकट के दौरान हासिल की गई सफलता को हर क्षेत्र में दोहराने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed