फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said last 11 years have been decade of infrastructure revolution; ease of living is increasing

PM Modi: पीएम मोदी बोले- बीते 11 साल बुनियादी ढांचा क्रांति का दशक; बढ रही जीवन सुगमता

Thu, 12 Jun 2025 05:07 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 12 Jun 2025 05:07 AM IST
सार

पीएम मोदी ने बीते 11 सालों में हुए बुनियादी ढांचे के विकास की यात्रा बताई है। उन्होंने कहा कि रेलवे से लेकर राजमार्गों, बंदरगाहों से लेकर हवाईअड्डों तक, भारत का तेजी से फैल रहा बुनियादी ढांचा नेटवर्क जीवन सुगमता को गति प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
PM Modi said last 11 years have been decade of infrastructure revolution; ease of living is increasing
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के 11 साल को देश के लिए बुनियादी ढांचा क्रांति बताया। उन्होंने कहा, 2014 से देश में बुनियादी ढांचा गति से विकसित हुआ है। यह जीवन सुगमता को बढ़ावा देने के साथ समृद्धि को भी बढ़ा रहा है।

विज्ञापन


मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, बुनियादी ढांचे में क्रांति के 11 साल हो गए। उन्होंने कहा कि रेलवे से लेकर राजमार्गों, बंदरगाहों से लेकर हवाईअड्डों तक, भारत का तेजी से फैल रहा बुनियादी ढांचा नेटवर्क जीवन सुगमता को गति प्रदान कर रहा है। पीएम ने सरकार के नागरिक सहभागिता मंच से एक थ्रेड साझा किया, जिसमें पिछले 11 वर्षों में नए भारत के बुनियादी ढांचे के विकास पर प्रकाश डाला गया। माईजीओवीइंडिया पर पोस्ट में लिखा गया, स्मार्ट सिटी। सुरक्षित सड़कें। सुगम आवागमन- नए भारत के बुनियादी ढांचे का वादा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का बुनियादी ढांचा भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


इस्पात व आत्मा के संगम की यात्रा
पीएम ने लिखा, यह एक ऐसी यात्रा है जिसमें इस्पात और आत्मा का संगम होता है। प्रत्येक मील का पत्थर एक अरब लोगों की उम्मीदों को लेकर चलता है। राजमार्ग जो दूरियों को कम करते हैं, पुल जो समुदायों को जोड़ते हैं और डिजिटल नेटवर्क जो नवाचार को बढ़ावा देते हैं। भारत बुनियादी ढांचे से कहीं अधिक का निर्माण कर रहा है। यह आत्मविश्वास, कनेक्टिविटी और हर भारतीय सपने के लिए एक सुंदर कैनवास का निर्माण कर रहा है। पोस्ट में कहा गया कि गति परिवर्तन केवल प्रगति के बारे में नहीं है, यह प्रत्येक नागरिक के उत्थान और भारत के भविष्य को बदलने के वादे के बारे में है। यह एक आत्मनिर्भर भारत की नींव रख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की मंत्रियों को नसीहत विवादित टिप्पणियों से बचें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों को विवादित टीका-टिप्पणी से बचने और सिर्फ अपने मंत्रालय की उपलब्धियां बताने तक ही खुद को सीमित रखने के निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी ने बुधवार को हुई बैठक में मंत्रियों से कहा कि बेवजह की विवादास्पद राजनीतिक टिप्पणियों से खुद को दूर रखें। उन्होंने सभी मंत्रियों को उपलब्धियां गिनाने के लिए व्यापक तैयारी करने का भी निर्देश दिया। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, बीते 11 साल के कार्यकाल में सरकार ने पूर्व की कई धारणाओं को खत्म करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। यह समय जनता को कामकाज का हिसाब देने और भावी नीतियों, कार्यक्रमों से अवगत कराने का है। लोगों को बताएं कि आपके मंत्रालय ने बीते 11 साल के दौरान क्या किया है, भविष्य में आपकी क्या योजना है। इस दौरान हर हाल में विवादित सियासी टिप्पणियों से बचें।

लोगों को पता है क्या हो रहा है
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता को पता है कि क्या हो रहा है। चूंकि बीते 11 साल में सरकार ने कई नकारात्मक धारणाओं को तोड़ते हुए देश के समक्ष नया नजरिया पेश किया है। लोग बदलाव को महसूस कर रहे हैं और इसमें तेजी चाहते हैं। हमें सकारात्मक बदलाव में जन भागीदारी के माध्यम से तेजी लानी है। इसलिए मंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में जाएं और सिर्फ अपने मंत्रालय की उपलब्धियों, नीतियों और कार्यक्रमों पर ही बात करें। सकारात्मक बदलाव के लिए लोगों की न सिर्फ राय जानें, बल्कि उस पर अमल करने का रास्ता भी तलाशें।

काम के कारण बढ़ी अपेक्षा
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 11 सालों में सभी क्षेत्रों में नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं के कारण आए बदलाव से लोगों की अपेक्षाएं पहले की तुलना में बहुत बढ़ गई हैं। लोग न सिर्फ सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, बल्कि इन बदलावों के भागीदार भी बनना चाहते हैं। ऐेसे में सभी मंत्रालय जन-भागीदारी बढ़ाने के बारे में भी सोचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed