फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said India is committed to help other countries in fight against covid19 at the virtual summit with Swedish PM Stefan Lofven

स्वीडन के प्रधानमंत्री से वार्ता में बोले मोदी, अब तक 50 देशों को भेजा 'मेड इन इंडिया' टीका

Fri, 05 Mar 2021 04:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 05 Mar 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
PM Modi said India is committed to help other countries in fight against covid19 at the virtual summit with Swedish PM Stefan Lofven
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब (फाइल)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ एक वर्चुअल सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में हमने करीब 50 देशों को 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम और देशों को वैक्सीन मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि स्वीडन में बीते दिनों हुए हिंसक हमले को लेकर सभी भारतीय नागरिकों की ओर से मैं स्वीडन के लोगों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं। हम प्रार्थना करते हैं कि इस हमले में घायल हुए लोग जल्द ठीक हों। उल्लेखनीय है कि स्वीडन में बीते बुधवार को एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें आठ लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ डिजिटल तरीके से आयोजित शिखर सम्मेलन में कहा कि भारत ने महामारी के दौरान 150 से ज्यादा देशों को दवाइयां, अन्य जरूरी सामान मुहैया कराए। हमने करीब 50 देशों को भारत में निर्मित कोविड-19 टीके की आपूर्ति की और आगामी दिनों में कई और देशों को टीके की खेप भेजी जाएगी।







मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ शिखर वार्ता में कहा कि जलवायु परिवर्तन का मुद्दा दोनों देशों के लिए प्राथमिकता में है , हमें इसके लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी, निवेश, स्टार्ट-अप, अनुसंधान में दोनों देशों के रिश्तों को और आगे बढ़ा सकते हैं। भारत, स्वीडन स्मार्ट सिटी, जल शोधन, ‘सर्कुलर इकोनॉमी’, स्मार्ट ग्रिड, ई-मोबिलिटी समेत कई क्षेत्रों में संबंध प्रगाढ़ कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed