फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said Hesitating from taking actions against terrorists is kind of encouraging terrorism

पुलवामा पर पीएम बोले- अब बातचीत का समय खत्म, दुनिया को कार्रवाई करनी होगी

Mon, 18 Feb 2019 03:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 18 Feb 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
PM Modi said Hesitating from taking actions against terrorists is kind of encouraging terrorism
नरेंद्र मोदी-मोरिसियो मैक्री - फोटो : ANI

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अर्जेंटिना के राष्ट्रपति मोरिसियो मैक्री ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में 10 मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के बीच आईसीटी, परमाणु ऊर्जा और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में 10 सहमति पत्रों को अंतिम रूप दिया। दोनों नेताओं ने बातचीत के बाद समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान जारी किया। 

विज्ञापन


संयुक्त बयान में पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मैं और राष्ट्रपति मोरिसियो मैक्री इस बात पर सहमत हुए हैं कि आतंकवाद वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बहुत बड़ा खतरा है। पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) में हुए क्रूर आतंकवादी हमला यह साबित करता है कि बातचीत का समय बीत चुका है। अब पूरी दुनिया को आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा और उसके खिलाफ सख्त कदम उठाने पड़ेंगे।'
विज्ञापन


पीएम ने आगे कहा, 'आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने से हिचकना भी एक तरह से आतंकवाद को बढ़ावा देना है। जी20 देशों का हिस्सा होने के नाते यह भी महत्वपूर्ण है कि हम हैम्बर्ग लीडर्स स्टेटमेंट के 11 बिंदु एजेंडे को लागू करें। भारत और अर्जेंटिना आज आतंकवाद पर एक विशेष घोषणा जारी करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जेंटिना के राष्ट्रपति मैक्री ने कहा, 'मैं कुछ दिन पहले हुए क्रूर हमले (पुलवामा) के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। हम तरह के आतंकी हमले की निंदा करते हैं। मुझे खुशी है कि मैं मानव जाति पर आए इस संकट से लड़ने के लिए मिलकर काम करने में सक्षम हूं।'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्री के साथ उनकी यह पांचवी मुलाकात दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों की तेज रफ्तार और बढ़ते महत्व को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने यह साबित कर दिया है कि उनके बीच 15,000 किलोमीटर की दूरी एक संख्या मात्र है। मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्री की यह यात्रा विशेष वर्ष में हो रही है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना का यह 70वां वर्ष है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘दोनों देशों ने अपने साझा मूल्यों और हितों को देखते हुए और शांति, स्थिरता, आर्थिक प्रगति तथा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए, अपने संबंधों को सामरिक सहयोग के स्तर का बनाने का निर्णय लिया है।' मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के क्षेत्र में हमारा सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि रक्षा सहयोग के संबंध में आज जिस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं, वह रक्षा क्षेत्र में हमारे सहयोग को एक नया स्वरुप देगा। पीएम ने कहा, ‘भारत और अर्जेंटीना कई मायनों में एक दूसरे के पूरक हैं। हमारा यह प्रयास है कि आपसी हित के लिए इनका पूरा लाभ उठाया जाए।’ 

उन्होंने कहा कि आज दोनों देशों ने अपने वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ाने के लिए विशिष्ट तरीकों की पहचान की है। उन्हें खुशी है कि राष्ट्रपति मैक्री के साथ अर्जेंटीना की अनेक महत्वपूर्ण कंपनियों के प्रतिनिधि आए हैं। इससे पहले अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति मैक्री का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed