फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said 6 years of Digital India Will make this decade India Techade

डिजिटल इंटिया के 6 साल: पीएम मोदी ने कहा- यह दशक होगा भारत का ‘टेकेड, आबादी से अपार अवसर 

Fri, 02 Jul 2021 03:38 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 02 Jul 2021 03:38 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, डाटा सुरक्षा पर चल रहा काम, देश अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह वाकिफ

विज्ञापन
PM Modi said 6 years of Digital India Will make this decade India Techade
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश की एक बड़ी आबादी और डिजिटल डाटा के तकनीकी कौशल के तालमेल से अपार संभावनाएं पैदा हुई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह दशक भारत का ‘टेकेड’ अर्थात तकनीक का दशक होगा। डिजिटल इंडिया के छह वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने कहा, एक डाटा पावरहाउस होने के नाते भारत अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह वाकिफ है और डाटा संरक्षण के सभी पहलुओं पर काम चल रहा है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये डिजिटल इंडिया योजना के कई लाभार्थियों के साथ बात की। उन्होंने कहा, डाटा और जनसांख्यिकीय लाभांश ने भारत के लिए अपार अवसर पैदा किए हैं। आज का दिन भारत के सामर्थ्य, संकल्प और भविष्य की असीम संभावनाओं को समर्पित है।
विज्ञापन


यह दशक डिजिटल प्रौद्योगिकी में भारत की क्षमताओं को वैश्विक डिजिटल इकॉनोमी में देश की हिस्सेदारी को बढ़ाने वाला है। इस दौरान उन्होंने दीक्षा, ईनाम, टेलीमेडिसिन के लिए ई-संजीवनी, डिजीबुनाई एवं पीएम स्वनिधि योजना का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 6-7 सालों में डिजिटल इंडिया के जरिये विभिन्न योजनाओं के जरिये लाभार्थियों के खातों में करीब 17 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान आरोग्य सेतु और कोविन एप किस तरह मददगार साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी की सुहानी साहू ने मोदी से साझा किया दीक्षा एप का लाभ
प्रधानमंत्री से संवाद के दौरान बलरामपुर उत्तर प्रदेश की पांचवीं कक्षा की सुहानी साहू ने दीक्षा एप के बारे में अपना अनुभव साझा किया। साहू ने पीएम मोदी को बताया कि उसे दीक्षा एप से कैसे अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली।


10 करोड़ किसानों के खातों में सीधे पहुंचे 1.35 करोड़
पीएम मोदी ने कहा कि देश के किसान भी अब डिजिटल लेनदेन में आगे बढ़ रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 1 लाख 35 करोड़ रुपये सीधे बैंक अकाउंट में जमा किए गए। डिजिटल इंडिया ने वन नेशन, वन एमएसपी की भावना को भी साकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed