फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's portrait made of 800 kg millets by 13-year-old school girl enters record book news in hindi

PM Modi Birthday: पीएम मोदी को 13 साल की बच्ची का खास तोहफा; 800 किलो बाजरे से बनाई तस्वीर, दर्ज किया रिकॉर्ड

Mon, 16 Sep 2024 09:04 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 16 Sep 2024 09:04 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। ऐसे में चेन्नई की 13 साल की बच्ची ने उनके सम्मान में एक खास तस्वीर बनाई है। 

विज्ञापन
PM Modi's portrait made of 800 kg millets by 13-year-old school girl enters record book news in hindi
800 किलो बाजरे से छात्रा ने बनाई तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर आमजन तक में उत्साह है। यहां तक कि पीएम के जन्मदिन को विशेष बनाने में बच्चे भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब स्कूल में पढ़ने वाली 13 साल की बच्ची ने प्रधानमंत्री मोदी की बेहद ही खास तस्वीर बनाई है। पीएम मिलेट्स (मोटे अनाज) को बढ़ावा देते हैं। इसे देखते हुए बच्ची ने 800 किलोग्राम मिलेट्स का इस्तेमाल कर उनकी तस्वीर (पोट्रेट) बनाई है।
विज्ञापन


12 घंटे की मेहनत 
बच्ची ने लगातार 12 घंटे काम कर तस्वीर तैयार की। इससे एक नया विश्व रिकॉर्ड बना है। बच्ची का नाम प्रेस्ली शेकिनाह है। उसने 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। ऐसे में छात्रा ने पीएम को सम्मान देते हुए यह तस्वीर बनाई है।
विज्ञापन

 

इस कक्षा की छात्रा है प्रेस्ली
शेकिनाह चेन्नई के कोलपक्कम इलाके में रहने वाले प्रताप सेल्वम और संकीरानी (मां) की बेटी है। प्रेस्ली चेन्नई के एक निजी स्कूल वेल्लम्मल स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ रही हैं।



600 वर्ग फीट की तस्वीर बनाई
शेखिना ने 800 किलो बाजरे का इस्तेमाल करके 600 वर्ग फीट में पीएम मोदी की एक बड़ी तस्वीर बनाई। उसने सुबह साढ़े आठ बजे काम शुरू किया और रात साढ़े आठ बजे इसे पूरा किया।

यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड ने प्रेस्ली की इस कृति को अपने रिकॉर्ड में दर्ज किया है। इसे छात्र उपलब्धि श्रेणी के तहत रजिस्टर्ड किया गया है। यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निदेशक आर शिवरामन ने प्रेस्ली शेकिना को विश्व रिकॉर्ड प्रमाणपत्र और पदक से सम्मानित किया।स्कूल प्रशासक, प्रिंसिपल, माता-पिता और रिश्तेदारों ने भी बच्ची की उपलब्धि की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed