{"_id":"57e49ed34f1c1bfc61a82ce2","slug":"pm-modi-s-new-slogan-to-take-on-indira-gandhi-s-garibi-hatao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी के 'गरीबी हटाओ' की टक्कर में नया नारा देंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इंदिरा गांधी के 'गरीबी हटाओ' की टक्कर में नया नारा देंगे पीएम मोदी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Sep 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रसिद्ध नारे 'गरीबी हटाओ' की टक्कर में पीएम नरेंद्र मोदी नया नारा दे सकते हैं। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, पीएम मोदी शनिवार को गरीबी के खिलाफ अपने नए नारे का ऐलान कर सकते हैं।
केरल के कोझिकोड़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए पीएम नए नारे की घोषणा करेंगे। कोझिकोड़ में ही बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है, जहां रविवार को पार्टी के शीर्ष नेता मिलेंगे।
दरअसल बीजेपी के नेताओं को मानना है कि यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को खुद को गरीबी के खिलाफ लड़ाई करने में खड़ा करना है। कई सालों से कांग्रेस खुद को गरीबी के खिलाड़ लड़ रही पार्टी के तौर पर स्थापित किए हुए है। 1970 के दौर में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 'गरीबी हटाओ' का नारा देकर पार्टी को यह पोजिशन दिलाई थी और लोगों के दिमाग में यह छवि बनाने की कोशिश की थी कि कांग्रेस ही देश को गरीबी से मुक्ति दिला सकती है।

दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर होगी स्कीम
दीनदयाल धाम में प्रधानमंत्री फाइल फोटो
माना जा रहा है कि गरीबी के खिलाफ मोदी सरकार की योजनाओं का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखा जा सकता है। पहले भी बीजेपी ने गरीबों से जुड़ी कई योजनाओं का नामकरण दीनदयाल उपाध्याय पर ही रखा है। दीन दयाल उपाध्याय जनसंघ से जुड़े रहे थे और उन्होंने गरीबों के लिए कई स्तरों पर काम किया था। इस साल बीजेपी उनकी 100वीं जयंती मनाने जा रही है।