फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's hilarious tweet about his interview with Times Now.

पीएम मोदी ने क्यों कहा लोगों की जिंदगी से गायब होता जा रहा है मजाक?

Tue, 28 Jun 2016 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's hilarious tweet about his interview with Times Now.
- फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीवी इंटरव्यू की सोशल मीडिया पर खासी चर्चा है। खुद पीएम मोदी ने इस इंटरव्यू के प्रसारण से पहले इसको लेकर ट्वीट किया। अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नॉउ के साथ इंटरव्यू से पहले पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया, इसमें उन्होंने टाइम्स नॉउ के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी के हस्ताक्षर वाक्यांश 'द नेशन नीड्स टू नो' का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

 


पीएम मोदी के ट्वीट से उनके हास्यपूर्ण व्यवहार का पता चलता है। हालांकि उनके कई ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार उनका मजाक बन चुका है। ऐसा ही मामला सामने आया था जब उन्होंने अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी को तय दिन से पहले ही जन्मदिन की बधाई दे दी थी। उन्होंने 12 फरवरी को अशरफ गनी को जन्म दिन की बधाई दी थी।
विज्ञापन

 

अफगान राष्ट्रपति को मोदी ने दी थी तय समय से पहले जन्मदिन की बधाई

PM Modi's hilarious tweet about his interview with Times Now.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट के तुरंत के बाद अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने जवाबी ट्वीट किया।
 




अफगान राष्ट्रपति के जवाब के बाद पीएम मोदी ट्वीट, ट्विटर पर ट्रोल करने लगा। कई लोगों ने इस पर खिंचाई की। 
 

 

लोगों की जिंदगी से मजाक हो गया है गायब: पीएम मोदी

PM Modi's hilarious tweet about his interview with Times Now.
भले ही पीएम मोदी के ट्वीट पर उनकी खिंचाई की गई हो लेकिन, उन्होंने इसे अच्छी भावना से स्वीकार किया। इतना ही नहीं उन्होंने अफगान राष्ट्रपति के असली जन्मदिन या 19 मई को एक बार फिर से ट्वीट करके बधाई दी।
 


सोमवार को चैनल के साक्षात्कार के दौरान उनसे हाल ही के वाशिंगटन दौरे के दौरान यूएस कांग्रेस में किए गए संबोधन को लेकर एक सवाल किया गया। प्रधानमंत्री ने माना कि उनमें भी सेंस ऑफ ह्यूमर है, लेकिन इसके बाद उन्होंने जो कुछ भी कहा उसने पाठकों को कुछ देर के लिए रोक दिया। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे स्वभाव का भी हास्यपूर्ण पहलू है, लेकिन इन दिनों मजाक बेहद जोखिम भरा काम है।

ये बेहद खास है कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले प्रधानमंत्री मानते हैं कि मजाक, जोखिम भरा होता है। संभवत: उनके इस कथन की वजह पिछले दिनों हुए कई विवाद हैं, इनमें सबसे हालिया विवाद तन्मय भट्ट का स्नैपचैट मामला भी हो सकता है?
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं पीएम मोदी

PM Modi's hilarious tweet about his interview with Times Now.
जब प्रधानमंत्री मोदी से पूछा गया कि आखिर वह ऐसा क्यों सोचते हैं कि मजाक, जोखिम भरा है?
प्रधानमंत्री मोदी इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि ये समय 24/7 समाचार चैनल का है, जहां कोई छोटा सा शब्द भी कहता है तो वह एक बड़ा मुद्दा बन जाता है। यही वजह कि लोगों की जिंदगी से मजाक गायब होता जा रहा है। मैं खुद से डरा रहता हूं। मैं जब भी अपनी बात रखता हूं तो कोशिश करता हूं कि थोड़ा मजाकिया हो लेकिन उससे कोई विवाद नहीं हो।

अगले सवाल में उनसे पूछा जाता है कि क्या आप पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि मैं सतर्क नहीं हूं। मैं डरा हुआ हूं, क्योंकि अब लोगों की जिंदगी से हंसी-मजाक गायब होता जा रहा है। मैंने संसद में देखा है, जहां ह्यूमर बिल्कुल खत्म हो गया है।


Published By: Ruchir Shukla
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed