{"_id":"6815a8c0598a8126d80242f8","slug":"pm-modi-s-chocolate-gift-to-andhra-pradesh-dy-cm-pawan-kalyan-goes-viral-in-amravati-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pawan Kalyan: मंच पर मौजूद PM मोदी ने अचानक पवन कल्याण को बुलाया अपने पास, फिर थमा दी चॉकलेट; देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pawan Kalyan: मंच पर मौजूद PM मोदी ने अचानक पवन कल्याण को बुलाया अपने पास, फिर थमा दी चॉकलेट; देखें वीडियो
Sat, 03 May 2025 10:55 AM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 03 May 2025 10:55 AM IST
सार
शुक्रवार को पीएम मोदी आंध्र में कई परियोजनाओं का उद्धाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंच पर मौजूद पीएम मोदी अचानक से पवन कल्याण को अपने पास बुलाते हैं और उन्हें चॉकलेट का एक टुकड़ा थमा दिया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को एक चॉकलेट भेंट की, जिसे पवन कल्याण ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया और उनका धन्यवाद किया। यह दिलचस्प वाकया तब सामने आया जब पवन कल्याण अमरावती में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
शुक्रवार को पीएम मोदी आंध्र में कई परियोजनाओं का उद्धाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंच पर मौजूद पीएम मोदी अचानक से पवन कल्याण को अपने पास बुलाते हैं और उन्हें चॉकलेट का एक टुकड़ा पकड़ा देते हैं। जिसके देखकर सीएम चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण हंस पड़ते हैं। पीएम की ओर से दी गई चॉकलेट को लेकर पवन कल्याण उन्हें धन्यवाद देते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अपने संबोधन में पवन ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया कि पहलगाम आतंकी हमले जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने आंध्र प्रदेश की जनता के बीच आने के लिए समय निकाला। पवन कल्याण ने कहा, "पिछले पांच वर्षों में वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान अमरावती के किसानों ने अत्यधिक तकलीफें झेलीं। उन पर लाठीचार्ज किया गया, फिर भी उन्होंने शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक आंदोलन किया। इस संघर्ष में महिला किसानों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।"
उन्होंने आगे कहा, हमने पहले ही यह वादा किया था कि अमरावती ही आंध्र प्रदेश की राजधानी बनी रहेगी। आज प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में राजधानी के पुनर्निर्माण की शुरुआत करके हम उस वादे को निभा रहे हैं।
कल्याण ने अमरावती को विश्व स्तरीय राजधानी बनाने के बारे में बात करते हुए अपने भाषण की शुरुआत तेलुगू में की। अपने संबोधन के अंत में कल्याण ने अचानक अंग्रेजी में बात करना शुरू कर दिया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। कल्याण ने कहा, ‘पहलगाम आतंकी हमला पूरे देश के सबसे काले दिनों में से एक रहा है। कश्मीर में खून बहा है। इसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हमने पीड़ितों का दर्द देखा है। जनसेना प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी ‘देश का बोझ उठा रहे हैं, उन्होंने परियोजनाओं को शुरू करने के लिए आंध्र प्रदेश आने के लिए समय निकालने के लिए उनकी प्रशंसा की। बता दें कि पिछले हफ्ते, घातक पहलगाम हमले के बाद बिहार में अपनी पहली सार्वजनिक रैली में पीएम मोदी ने भी अंग्रेजी में बात करना शुरू किया था। उन्होंने आतंकवादियों और उनके आकाओं को कड़ी चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को पीएम मोदी आंध्र में कई परियोजनाओं का उद्धाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंच पर मौजूद पीएम मोदी अचानक से पवन कल्याण को अपने पास बुलाते हैं और उन्हें चॉकलेट का एक टुकड़ा पकड़ा देते हैं। जिसके देखकर सीएम चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण हंस पड़ते हैं। पीएम की ओर से दी गई चॉकलेट को लेकर पवन कल्याण उन्हें धन्यवाद देते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
अपने संबोधन में पवन ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया कि पहलगाम आतंकी हमले जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने आंध्र प्रदेश की जनता के बीच आने के लिए समय निकाला। पवन कल्याण ने कहा, "पिछले पांच वर्षों में वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान अमरावती के किसानों ने अत्यधिक तकलीफें झेलीं। उन पर लाठीचार्ज किया गया, फिर भी उन्होंने शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक आंदोलन किया। इस संघर्ष में महिला किसानों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।"
उन्होंने आगे कहा, हमने पहले ही यह वादा किया था कि अमरावती ही आंध्र प्रदेश की राजधानी बनी रहेगी। आज प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में राजधानी के पुनर्निर्माण की शुरुआत करके हम उस वादे को निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Goa: गोवा में लैराई यात्रा में भगदड़, छह लोगों की मौत, 50 श्रद्धालु घायल; पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
जब तेलगू बोलते-बोलते बीच में अंग्रेजी बोलने लगे पवन कल्याणकल्याण ने अमरावती को विश्व स्तरीय राजधानी बनाने के बारे में बात करते हुए अपने भाषण की शुरुआत तेलुगू में की। अपने संबोधन के अंत में कल्याण ने अचानक अंग्रेजी में बात करना शुरू कर दिया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। कल्याण ने कहा, ‘पहलगाम आतंकी हमला पूरे देश के सबसे काले दिनों में से एक रहा है। कश्मीर में खून बहा है। इसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हमने पीड़ितों का दर्द देखा है। जनसेना प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी ‘देश का बोझ उठा रहे हैं, उन्होंने परियोजनाओं को शुरू करने के लिए आंध्र प्रदेश आने के लिए समय निकालने के लिए उनकी प्रशंसा की। बता दें कि पिछले हफ्ते, घातक पहलगाम हमले के बाद बिहार में अपनी पहली सार्वजनिक रैली में पीएम मोदी ने भी अंग्रेजी में बात करना शुरू किया था। उन्होंने आतंकवादियों और उनके आकाओं को कड़ी चेतावनी दी थी।