फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's Birthday is to be celebrated as 'SEWA DIWAS'

पीएम मोदी के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाने की तैयारी

Fri, 16 Sep 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's Birthday is to be celebrated as 'SEWA DIWAS'
- फोटो : file photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को जन्मदिन के मौके पर बेशक तामझाम से दूर रहते हुए गुजरात में रहेंगे लेकिन सरकार और भाजपा ने उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जन्मदिन कार्यक्रम में शालीनता बनाए रखने के लिए पार्टी आलाकमान की ओर से नेताओं को नसीहत पत्र भेजा गया है। सरकार की ओर से भी सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने सांसदों और मंत्रियों को सेवा कार्य की परिभाषा के साथ हिदायत पत्र भेजा है। 

विज्ञापन


आलाकमान की ओर से कार्यकर्ताओं को नसीहत दी गई है कि वे इस अवसर पर पटाखे फोड़ने, मिठाई बांटने, बैनर और पोस्टर लगाने से परहेज करें। वहीं, नायडू ने सेवा कार्यों की जो सूची भेजी गई है उसमें सेवा, समर्पण, संकल्प, संपर्क और संयोजन से जुड़े कार्य करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


सेवा में कोई ऐसी गतिविधि करने को कहा गया है जिसमें शारीरिक श्रम का योगदान हो, समर्पण में दान देने की बात कही गई है।

पीएम के बर्थडे पर रक्त दान और वस्त्र दान

PM Modi's Birthday is to be celebrated as 'SEWA DIWAS'

संकल्प में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नेत्र दान का संकल्प जनता से कराने को कहा गया है। वहीं संपर्क की परिभाषा समझाते हुए अनाथालय, अस्पताल या गरीब बस्ती में समय बिताने को कहा गया है। संयोजन में रक्त दान, वस्त्र दान और पुरानी किताबें इकट्ठा करने जैसे काम करने को कहा गया है। 

नायडू का निर्देश मिलते ही कुछ मंत्रियों ने पीएम के जन्मदिन पर सेवा के कार्यों से जुड़ी गतिविधियों की तैयारी कर ली है। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह मुंबई में गरीबों में कपड़ा बांटेंगे, तो मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मुंबई में ही दृष्टिहीन बच्चों के स्कूल में समय बिताएंगे।

केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री संजीव बालियान अपने संसदीय क्षेत्र मुजफ्फरनगर के शाहपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed