फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi rural skill development centers launch in Maharashtra News Updates

PM Modi: आज महाराष्ट्र में 511 कौशल विकास केंद्रों का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, ग्रामीण युवाओं को होगा फायदा

Thu, 19 Oct 2023 06:04 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 19 Oct 2023 06:04 AM IST
सार

पीएमओ ने एक बयान में कहा कि ये केंद्र महाराष्ट्र के 34 ग्रामीण जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं। इनसे ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
PM Modi rural skill development centers launch in Maharashtra News Updates
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के नाम पर 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ ने एक बयान में कहा कि ये केंद्र महाराष्ट्र के 34 ग्रामीण जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं। इनसे ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि प्रत्येक केंद्र कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में लगभग 100 युवाओं को प्रशिक्षित करेगा। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद के तहत सूचीबद्ध उद्योग जगत के भागीदारों और एजेंसियों द्वारा प्रदान किया जाएगा। इन केंद्रों की स्थापना से संबंधित क्षेत्रों को अधिक सक्षम एवं कुशल मानव कार्यबल विकसित करने की दिशा में प्रगति हासिल करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


बीते दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की पहल पर ध्यान दिया है और इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने के अनुरोध को विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर लिया है। गुरुवार शाम चार बजे पीएम मोदी ऑनलाइन माध्यम के जरिए प्रमोद महाजन को समर्पित इन कौशल विकास केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। सीएम शिंदे ने कहा कि इन केंद्रों की स्थापना युवाओं के रोजगार देने के केंद्र और ग्रामीण विकास में भागीदारी निभाने के लिए की गई है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस पहल का उद्घाटन करना हमारे लिए महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा, कौशल विकास मंत्रालय के अलावा इस पहल में राजस्व, उद्योग और महिला एवं बाल विकास विभागों की भागीदारी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed