{"_id":"57aa61e34f1c1bb461ee5794","slug":"pm-modi-reprimanded-to-mps-who-had-no-account-of-the-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम का हिसाब न देने वाले सांसदों की PM ने लगाई क्लास","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
काम का हिसाब न देने वाले सांसदों की PM ने लगाई क्लास
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Aug 2016 06:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के उन सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाराजगी का सामना करना पड़ा, जिन्होंने अब तक अपने दो साल के कामकाज की रिपोर्ट नहीं सौंपी है। प्रधानमंत्री ने ऐसे सांसदों को चेतावनी देते हुए अपने कामकाज की रिपोर्ट तत्काल ऑन लाइन भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में प्रधानमंत्री ने पूर्व घोषित तिरंगा यात्रा को धूमधाम से मनाने के लिए भी सांसदों को आगाह किया। इसके अलावा वस्तु एवं सेवा कर संशोधन बिल के संसद की दहलीज पार करने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने इसका जमकर प्रचार प्रसार करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने मंत्रियों की तर्ज पर सांसदों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए सभी से दो साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा था। बताते हैं कि अब भी करीब 25 फीसदी सांसदों ने इस संबंध में अपने प्रदर्शन की रिपोर्ट नहीं सौंपी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट पिछले महीने की 31 तारीख तक ही सौंपी जानी थी। रिपोर्ट में सांसदों को संसदीय क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य, संसद में प्रदर्शन, आदर्श ग्राम योजना और सांसद निधि के उपयोग के बारे में जानकारी देनी थी।
बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का दो साल का कार्यकाल कब का पूरा हो चुका है। सांसदों से पहले ही कहा जा चुका है कि वह अपने दो साल के कामकाज का हिसाब रिपोर्ट के माध्यम से भेजें। मगर अब भी कई सांसदों ने इसका पालन नहीं किया है। जिन सांसदों ने अब तक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है वे ऑनलाइन इसे तत्काल भेजें।
इसके साथ ही पीएम ने सांसदों की लेटलतीफी पर भी गहरी नाराजगी जताई। इसी बैठक में प्रधानमंत्री ने जीएसटी संशोधन बिल के संसद की दहलीज पार कर लेने को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ काले धन पर अंकुश लगेगा, बल्कि विकास के मोर्चे पर हाशिये पर खड़े लोगों के दिन भी सुधरेंगे।
उन्होंने सांसदों से कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्रों में सरकार की इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी दें। बैठक में प्रधानमंत्री ने पूर्व घोषित तिरंगा यात्रा को पूरे देश में धूमधाम से मनाने का भी निर्देश दिया।