फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi released commemorative postage stamp on Hemvati Nandan Bahuguna

कांग्रेस नेता हेमवतीनंदन बहुगुणा के सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया डाक टिकट

Wed, 25 Apr 2018 08:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Apr 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
PM Modi released commemorative postage stamp on Hemvati Nandan Bahuguna
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के नेता और यूपी के मुख्यमंत्री रहे हेमवतीनंदन बहुगुणा के सम्मान में बुधवार को डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और  पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

 


भारतीय राजनीति के महानायक थे

बहुगुणा अपने पूरे जीवन में सामाजिक समरसता के लिए लड़ते रहे। समाज के हर वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ी, लेकिन सांप्रदायिकता को कभी हावी नहीं होने दिया, वह भारतीय राजनीति के महानायक थे। बुधवार को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बहुगुणा की 99वीं जन्मशती समारोह में पूर्व रक्षा मंत्री ए.के एंटनी ने ये शब्द कहे। इस मौके पर अन्य नेताओं ने भी बहुगुणा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समारोह का संचालन सुनील नेगी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीपीआई(एम) नेता प्रकाश करात, कांति कुमार, हरकेश बहादुर, फैजान साहब, पूर्व सांसद पीसी चाको, उत्तराखंड के कांग्रेसी नेता धीरेंद्र प्रताप समेत अन्य राजनेता और राजनीतिज्ञ उपस्थित थे। 

बहुगुणा को श्रद्धांजलि देते हुए एक बार ए.के एंटनी भावुक हो गए। उन्होंने बहुगुणा के साथ बिताए गए लम्हों को लोगों से साझा किया। एंटनी ने कहा कि 1969 में केरल के चुनाव में उन्होंने केरल की राजनीति में बहुत बड़ा योगदान दिया। 

प्रकाश करात ने कहा कि बहुगुणा अगर आज हमारे बीच होते तो राजनीति का स्वरूप भी बदला हुआ होता। 1982-83 के बीच दिल्ली में वह बहुगुणा से मिले थे और उसके बाद उन्होंने उनके साथ मिलकर डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की थी। बहुगुणा की कार्यशैली और प्रभावी व्यक्तित्व से सभी प्रभावित थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed