फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi rejects Smriti Irani’s choice of CBSE chief.

स्मृति के चुने गए सीबीएसई चीफ को पीएम मोदी ने किया रिजेक्ट

Wed, 13 Jul 2016 09:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
PM Modi rejects Smriti Irani’s choice of CBSE chief.
स्मृति ईरानी के मानव संसाधन विकास मंत्री के पद से छुट्टी के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके एक और फैसले पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने सेंट्रल बोर्ड सेंकेडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के चेयरमैन को लेकर आखिरी फैसला ले लिया था लेकिन अब उनके तय नाम पर खुद प्रधानमंत्री मोदी ने रोक लगा दी है।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक स्मृति ईरानी ने डॉ. सरवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह को सीबीएसई के अगले मुखिया के तौर पर चुना था लेकिन पीएम मोदी के अध्यक्षता वाले एप्वाइंमेंट्स कमेटी ऑफ कैबिनेट (एसीसी) ने इस फैसले पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीपीटी) की ओर से एक पत्र मिला है जिसमें बताया गया कि प्रस्ताव पर विचार करते समय एसीसी ने फैसले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। साथ ही इस पद को केंद्रीय स्टाफिंग स्कीम (सीएसएस) के तहत भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi rejects Smriti Irani’s choice of CBSE chief.
बता दें कि सीबीएसई, दिसंबर 2014 के बाद से लगातार पूर्णकालिक अध्यक्ष का इंतजार कर रहा है। इस पोस्ट के लिए ज्वाइंट सेक्रेटरी रैंक के ऐसे अधिकारी का चुनाव किया जाता है जिसे कम से कम तीन साल एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन में काम करने का अनुभव हो।

केंद्रीय स्टाफिंग स्कीम (सीएसएस) के तहत, इस पद के लिए डिप्टी सेकेट्री स्तर के अधिकारी का चुनाव राज्यों और कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी  के जरिए किया गया है।

जिसके लिए सिविल सर्विसेज बोर्ड कैबिनेट सेकेट्री की अध्यक्षता में लिस्ट तैयार करता है। नाम का चुनाव सीएसबी ने किया और एसीसी को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed