{"_id":"5785f3a14f1c1b191d13e4cd","slug":"pm-modi-rejects-smriti-irani-s-choice-of-cbse-chief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मृति के चुने गए सीबीएसई चीफ को पीएम मोदी ने किया रिजेक्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्मृति के चुने गए सीबीएसई चीफ को पीएम मोदी ने किया रिजेक्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Jul 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मृति ईरानी के मानव संसाधन विकास मंत्री के पद से छुट्टी के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके एक और फैसले पर रोक लगा दी है।
स्मृति ईरानी ने सेंट्रल बोर्ड सेंकेडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के चेयरमैन को लेकर आखिरी फैसला ले लिया था लेकिन अब उनके तय नाम पर खुद प्रधानमंत्री मोदी ने रोक लगा दी है।
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक स्मृति ईरानी ने डॉ. सरवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह को सीबीएसई के अगले मुखिया के तौर पर चुना था लेकिन पीएम मोदी के अध्यक्षता वाले एप्वाइंमेंट्स कमेटी ऑफ कैबिनेट (एसीसी) ने इस फैसले पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीपीटी) की ओर से एक पत्र मिला है जिसमें बताया गया कि प्रस्ताव पर विचार करते समय एसीसी ने फैसले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। साथ ही इस पद को केंद्रीय स्टाफिंग स्कीम (सीएसएस) के तहत भरा जा सकता है।

बता दें कि सीबीएसई, दिसंबर 2014 के बाद से लगातार पूर्णकालिक अध्यक्ष का इंतजार कर रहा है। इस पोस्ट के लिए ज्वाइंट सेक्रेटरी रैंक के ऐसे अधिकारी का चुनाव किया जाता है जिसे कम से कम तीन साल एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन में काम करने का अनुभव हो।
केंद्रीय स्टाफिंग स्कीम (सीएसएस) के तहत, इस पद के लिए डिप्टी सेकेट्री स्तर के अधिकारी का चुनाव राज्यों और कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी के जरिए किया गया है।
जिसके लिए सिविल सर्विसेज बोर्ड कैबिनेट सेकेट्री की अध्यक्षता में लिस्ट तैयार करता है। नाम का चुनाव सीएसबी ने किया और एसीसी को भेजा।