High Power Demography Mission: 'घुसपैठ' के खिलाफ सख्ती दिखाएगी भारत सरकार, लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा एलान
High Power Demography Mission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में घुसपैठ को बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए सरकार सख्ती दिखाएगी। लाल किले से पीएम मोदी ने हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन का एलान करते हुए कहा, घुसपैठिए भारतवासियों को निशाना बना रहे हैं। देश सहन नहीं करेगा। जानिए पीएम मोदी ने इस बिंदु पर और क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में घुसपैठ की समस्या को रेखांकित करते हुए लाल किले की प्राचीर से बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि देशवासियों के कल्याण के लिए सरकार हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठिए देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं। जब सीमावर्ती क्षेत्रों में डेमोग्राफी में बदलाव होता है तब देश की सुरक्षा पर संकट होता है।
घुसपैठिये देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं आज देश के सामने एक चिंता और चुनौती के संबंध में आगाह करना चाहता हूं। षडयंत्र के तहत, सोची समझी साजिश के तहत देश की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं। ये घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं। ये घुसपैठिये मेरे देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं। ये घुसपैठिए आदिवासियों के घरों में घुसकर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। ये देश सहन नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: 'मोदी दीवार की तरह खड़ा, किसानों के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेंगे', मोदी का ट्रंप को संदेश
हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन चलाएगी सरकार
प्रधानमंत्री ने कहा, जब सीमावर्ती क्षेत्रों में डेमोग्राफी में बदलाव होता है तब देश की सुरक्षा पर संकट होता है। यह सामाजिक तनाव के बीज बो देता है। कोई देश अपना देेश दूसरों के हवाले नहीं कर सकता है। हमारे पूर्वजों ने त्याग और बलिदान से आजादी पाई है। उन महापुरुषों के प्रति हमारा दायित्व है कि हम ऐसा नहीं होने दें। मैं लालकिले की प्राचीर से कहना चाहता हूं कि हमने हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: अब मेड इन इंडिया फाइटर जेट्स के लिए इंजन भी बनाएगा भारत; लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा बयान
पीएम मोदी ने भाषण में किन प्रमुख बातों को रेखांकित किया
इससे पहले पीएम मोदी ने जीएसटी नीतियों बदलाव, आत्मनिर्भर भारत, सुरक्षा के मोर्चे पर देश की जरूरतों को देखते हुए स्वदेशी जेट निर्माण जैसे पहलुओं पर भी बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका का नाम लिए बिना वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सर्वदलीय सहयोग का भी आह्वान किया।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.