फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi reacts first ever Formula 4 car show Srinagar

Jammu-Kashmir: फॉर्मूला 4 कार रेस से गूंजा श्रीनगर, पीएम मोदी ने कहा- रेस को देखकर हुई खुशी

Mon, 18 Mar 2024 02:18 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 02:18 AM IST
सार

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'यह देखना बहुत सुखद है। यह जम्मू-कश्मीर की सुंदरता को और अधिक प्रदर्शित करने में मदद करेगा। भारत मोटरस्पोर्ट्स को आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर प्रदान करता है और श्रीनगर उन स्थानों में शीर्ष पर है जहां ऐसा हो सकता है।

विज्ञापन
PM Modi reacts first ever Formula 4 car show Srinagar
पीएम मोदी ने पहली बार फॉर्मूला 4 कार शो पर खुशी जताई - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीनगर में डल झील के किनारे रविवार को फॉर्मूला 4 कार शो में रफ्तार का रोमांच देखने को मिला। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पहली बार फॉर्मूला -4 कार शो श्रीनगर में डल झील के तट पर आयोजित होता देख खुशी हुई। इससे जम्मू-कश्मीर की सुंदरता को प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'यह देखना बहुत सुखद है। यह जम्मू-कश्मीर की सुंदरता को और अधिक प्रदर्शित करने में मदद करेगा। भारत मोटरस्पोर्ट्स को आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर प्रदान करता है और श्रीनगर उन स्थानों में शीर्ष पर है जहां ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक व्यक्ति की पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा था, 'मेरा कश्मीर बदल रहा है - पीएम मोदी ने कश्मीर को बदल दिया है! पहला फॉर्मूला 4 कार शो आज श्रीनगर के डल झील के तट पर आयोजित किया गया था।'

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
गौरतलब है कि बड़ी संख्या में फॉर्मूला 4 कार शो देखने दर्शक पहुंचे और खिली धूप में रफ्तार और संतुलन के बीच अलग-अलग करतबों का खेल देखा। इस दौरान हर कोई अपनी बेस्ट कार को जीताने के लिए पूरे जोश में दिखा। 

श्रीनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध डल के किनारों से होकर गुजरने वाला बुलेवार्ड रोड रविवार को एक ऐतिहासिक इवेंट की गवाह बना। जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार सड़कों पर फॉर्मूला-4 कार दौड़ती दिखाई दीं। 


इवेंट के दौरान जेके टायर मोटरस्पोर्ट्स की टीम स्टंट और ड्रिफ्टिंग का डेमो दिखाए, जिससे दर्शकों में ने खूब सराहा। ये इवेंट ललित घाट से नेहरू पार्क तक (1.7 किलोमीटर लम्बे ट्रैक) बुलेवार्ड रोड पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed