फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi reaches tamil nadu to inaugurate memorial of former president dr apj abdul kalam

कलाम मेमोरियल का इनॉगरेशन कर बोले पीएम- युवाओं में दिखते हैं 'मिसाइलमैन'

Thu, 27 Jul 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 27 Jul 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
PM modi reaches tamil nadu to inaugurate memorial of former president dr apj abdul kalam

देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की गुरुवार को पुण्यतिथि है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमीलनाडु पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की स्मृति में बने एक मेमोरियल का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के स्टैचू का अनावरण किया।पीएम मोदी ने डॉ. कलाम को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पीएम मोदी रामेश्वरम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के परिवार के लोगों से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन


साथ ही पीएम मोदी ने रामेश्वरम से अयोध्या के नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि मैं रामेश्वरम की धरती पर खड़ा हूं। मैं उस जमीन पर हूं, जो अध्यात्म का केंद्र है। यह वह धार्मिक जमीन है, जिसने देश को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसा बेटा दिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें उन सभी मजदूर भाइयों का खड़े होकर स्वागत करना चाहिए जिन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल को बनाने में अपना अमुल्य योगदान दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता को याद किया। 

उन्होंने कहा कि इस मौके पर अम्मा की कमी खल रही है। अगर आज अम्मा यहां होती तो इसका आनंद कुछ और ही होता। वह एक ऐसी नेता है जिन्हे हर कोई याद रखेगा। वहीं प्रधानमंत्री ने मछुआरओं के बारे में बात करते हुए कहा कि हमारे मछुआरे छोटी नाव लेकर समुद्र में चले जाते हैं। उन्हें यह पता ही नहीं होता है कि वह भारत की सीमा में है या किसी और की। 

साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम युवाओं के लिए प्रेरणा का श्रोत हैं। मैं देखता हूं आज का युवा नौकरी पैदा करना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed