फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm Modi Rajkot Speech today, PM Modi inaugurates Matushri KDP Multispeciality Hospital in Rajkot

PM Modi In Gujarat: पीएम मोदी ने राजकोट में गिनवाईं सरकार की उपलब्धियां, पढ़ें संबोधन की 10 प्रमुख बातें

Sat, 28 May 2022 02:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 28 May 2022 02:31 PM IST
सार

पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान सबसे पहले राजकोट के एटकोट  पहुंचे जहां उन्होंने नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया और सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियां गिनवाईं।

विज्ञापन
Pm Modi Rajkot Speech today, PM Modi inaugurates Matushri KDP Multispeciality Hospital in Rajkot
गुजरात के राजकोट में पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के तहत राजकोट के एटकोट पहुंचे जहां उन्होंने नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस, दौरान वे हिंदी और गुजराती दोनों में लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार राष्ट्रसेवा के 8 साल पूरे कर रही है। इस दौरान हमने ऐसी कोई गलती नहीं की कि सिर झुकाना पड़े। इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा, सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यहां पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 प्रमुख बातें...

विज्ञापन

 

  • पीएम मोदी ने अस्पताल के उद्घाटन पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब सरकार के प्रयास में जनता का प्रयास जुड़ जाता है तो सेवा करने की हमारी शक्ति भी बढ़ जाती है, राजकोट में बना ये अस्पताल इसका बड़ा उदाहरण है।
  • विज्ञापन
  • पीएम मोदी ने कहा कि आज जब गुजरात की धरती पर आया हूं तो मैं सिर झुकाकर गुजरात के सभी नागरिकों का आदर करना चाहता हूं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार राष्ट्रसेवा के 8 साल पूरे कर रही है। इस दौरान हमने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि आपका सिर झुक जाए। 
  • पीएम मोदी ने कहा कि हमारी माता-बहनों के जनधन बैंक खाते में सीधे पैसे जमा किए। किसानों और मजदूरों के बैंक खाते में पैसा जमा किया। हमने मुफ्त गैस सिलेंडरों की भी व्यवस्था की ताकि गरीब की रसोई चलती रहे।
  • पीएम मोदी ने कहा कि 100 साल के सबसे बड़े संकट काल में भी देश ने ये लगातार अनुभव किया है महामारी शुरू हुई तो, गरीब के सामने खाने-पीने की समस्या हुई, तो हमने देश के अन्न भंडार खोल दिए।
  • पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सुविधाओं को शत प्रतिशत नागरिकों तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है। जब हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य होता है तो भेदभाव भी खत्म होता है, भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी नहीं होती।
  • पीएम मोदी ने कहा कि साल 2001 से पहले केवल 9 मेडिकल कॉलेज में सिर्फ 1100 सीटें थीं। आज आपको ये जानकर खुशी होगी कि अब यहां कुल 30 निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं और 8 हजार सीटे हैं। हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाना चाहते हैं।
  • पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने 3 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर दिया और 9 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाया।
  • पीएम मोदी ने कहा कि 2.5 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को बिजली, 6 करोड़ से अधिक परिवारों को नल का पानी - यह सिर्फ डेटा नहीं है बल्कि गरीबों की गरिमा की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हमने देश के विकास को नई गति दी है। 


पीएम मोदी शाम चार बजे सहकार से समृद्धि विषय पर देंगे संबोधन
प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शाम चार बजे सहकार से समृद्धि विषय पर सहकारिता संस्थानों के नेताओं के एक सेमिनार को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इफ्को के नैनो यूरिया (लिक्विड) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed