{"_id":"6abf60890bc315e1e6009ea3","slug":"pm-modi-rahul-gandhi-include-many-pays-tribute-to-national-leaders-in-parliament-with-school-children-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन: महात्मा गांधी- शास्त्री को दी गई श्रद्धांजलि, स्कूली बच्चे भी हुए शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन: महात्मा गांधी- शास्त्री को दी गई श्रद्धांजलि, स्कूली बच्चे भी हुए शामिल
Fri, 02 Oct 2026 01:13 PM IST
नितिन गौतम
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:13 PM IST
सार
संसद भवन में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राहुल गांधी समेत विभिन्न नेताओं ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
संसद में हुआ विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
संसद के ऐतिहासिक संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आज राष्ट्रपति महात्मा गांधी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई सांसद और मंत्रियों ने देश के महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उत्साहित दिखे बच्चे
संसद भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चों को भी आमंत्रित किया गया था। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से भी मुलाकात की । इस मुलाकात के दौरान बच्चे प्रधानमंत्री से मिलकर बेहद खुश और उत्साहित दिखाई दिए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी बच्चों से बात करते नजर आए।
विज्ञापन
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी के अलावा दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। आज देश के पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की भी 122वीं जयंती है।

LIVE: PM Modi, LoP Rahul Gandhi Pay Tribute To Mahatma Gandhi & Lal Bahadur Shastri At Parliament #pmmodi #rahulgandhi #mahatmagandhi #lalbhadurshastri #parliament #live https://t.co/EakPu1uXDh
— ANI (@ANI) October 2, 2026