फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Twitter Account Hacked News personal website hacker demands bitcoin for covid 19 relief fund

PM Modi Twitter Hacked: नरेंद्र मोदी डॉट इन का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने बिटक्वॉइन में मांगा दान

Thu, 03 Sep 2020 03:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 03 Sep 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Twitter Account Hacked News personal website hacker demands bitcoin for covid 19 relief fund
नरेंद्र मोदी ट्विटर अकाउंट हैक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट के टि्वटर अकाउंट को हैक कर लिया गया है। हैकर ने कोरोना वायरस रिलीफ फंड के लिए दान में बिटक्वॉइन की मांग की है। हालांकि तुरंत इन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी की पर्सनल वेबसाइट के टि्वटर अकाउंट पर हैकर ने लिखा, 'मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिलीफ फंड में दान करें।'

विज्ञापन


विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में हैकर ने लिखा, 'यह अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota.com) ने हैक किया है। हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है।' यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब जुलाई के महीने में कई प्रतिष्ठित हस्तियों के ट्विटर अकाउंट को हैक किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन





बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की निजी वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट के 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। प्रधानमंत्री मोदी की निजी वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट के हैक होने की गुरुवार को ट्वीटर ने पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट के एक खाते को कई ट्वीट्स के साथ हैक किया गया।


यह भी पढ़ें- दुनिया के दिग्गजों का अकाउंट हैक कर मांगे बिटकॉइन, ट्विटर पर लोगों को लगा इतना चूना

इस मामले पर ट्विटर का कहना है कि उसे प्रधानमंत्री मोदी की वेबसाइट के अकाउंट की गतिविधि की जानकारी है और उसने इसे सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं। ट्विटर प्रवक्ता ने कहा, 'हम स्थिति की सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं। इस समय, हमें अतिरिक्त खातों के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है।'

पेटीएम मॉल के डाटा चोरी में आया था जॉन विक का नाम
पेटीएम मॉल का डाटा चोरी होने में भी जॉन विक ग्रुप का नाम आया था। साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबल ने 30 अगस्त को दावा किया था कि जॉन विक ग्रुप ने पेटीएम मॉल का डाटा चोरी किया है। फर्म ने दावा किया था कि हैकर ग्रुप ने फिरौती की मांग की थी। हालांकि पेटीएम ने इन दावों को खारिज करते हुए सेंधमारी होने की बात नकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed