फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi on Pt Nehru and Congress MP Gaurav Gogoi recounts times Prime minister mentions Nehru in Parliament

PM Modi on Nehru In Parliament: संसद में पीएम मोदी ने नेहरू का कितनी बार नाम लिया? कांग्रेस सांसद ने गिना दिया

Mon, 08 Dec 2025 01:33 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 08 Dec 2025 01:33 PM IST
सार

Gaurav Gogoi Statement: संसद में वंदे मातरम पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नेहरू का नाम बार-बार लेने का आरोप लगाया। इस दौरान सांसद गोगोई ने अलग-अलग भाषणों में नेहरू के उल्लेख की संख्या गिनाकर पेश की 

विज्ञापन
PM Modi on Pt Nehru and Congress MP Gaurav Gogoi recounts times Prime minister mentions Nehru in Parliament
पीएम मोदी ने कितनी बार नेहरू का नाम लिया, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने गिनाया - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- संसद टीवी

विस्तार

संसद में वंदे मातरम पर चल रही बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर कांग्रेस में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अपने भाषणों में लगातार पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम दोहराकर इतिहास को नए ढंग से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नेहरू का नाम कितनी बार लिया, इसका हिसाब उनके पास मौजूद है।

विज्ञापन


गोगोई ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी के भाषण का पहला मकसद यह दिखाना था कि जैसे भाजपा के राजनीतिक पूर्वजों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया था। सांसद के मुताबिक प्रधानमंत्री इतिहास को रिवाइज करना चाहते हैं। दूसरा उद्देश्य वंदे मातरम की बहस को राजनीतिक रंग देना था। सांसद ने कहा कि पीएम ने जानबूझकर नेहरू और कांग्रेस का बार-बार उल्लेख कर बहस का रुख बदलने की कोशिश की।
विज्ञापन


पीएम ने कितनी बार लिया नेहरू का नाम
कांग्रेस सांसद गोगोई ृ ने सदन में मौजूद एक टेबल का हवाला देते हुए बताया कि अलग-अलग मौकों पर प्रधानमंत्री ने नेहरू और कांग्रेस का कितनी बार ज़िक्र किया। सांसद के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान पीएम मोदी ने 14 बार नेहरू का नाम लिया और 50 बार कांग्रेस का। वहीं संविधान के 75वें वर्ष पर हुए संबोधन में 10 बार नेहरू और 26 बार कांग्रेस का जिक्र किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'प्रधानमंत्री इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रहे', पीएम मोदी के संबोधन पर कांग्रेस का तंज

इतिहास को बदलने की कोशिश- कांग्रेस का सीधा हमला
गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री हर मुद्दे पर नेहरू को खींच लाते हैं और बार-बार उनका नाम लेकर इतिहास को अपने तरीके से पेश करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में राष्ट्रपति अभिभाषण पर पीएम मोदी ने 15 बार नेहरू का नाम लिया, जबकि 2020 के भाषण में यह संख्या 20 तक पहुंच गई। सांसद ने कहा कि यह एक तय रणनीति का हिस्सा है।


नेहरू के योगदान पर कोई दाग नहीं लगाया जा सकता- कांग्रेस
सांसद गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनका दल चाहे जितना भी प्रयास कर ले, पंडित नेहरू के राष्ट्रीय योगदान पर एक भी दाग नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि नेहरू की भूमिका इतिहास में दर्ज है और भाजपा जितना भी प्रयास करे, उस विरासत को मिटाया नहीं जा सकता। सांसद के अनुसार नेहरू की छवि और स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अटल है।

गोगोई ने कहा कि सरकार वंदे मातरम की बहस को वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाकर सरकार इतिहास की लड़ाइयों में उलझाती है। सांसद ने कहा कि विपक्ष तथ्य के साथ अपनी बात रखता रहेगा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करता रहेगा।

अन्य वीडियो- 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article