{"_id":"69a5b7f5537bfb62f503f668","slug":"pm-modi-on-iran-crisis-discussion-with-jordan-king-netanyahu-said-thank-you-friend-for-support-hindi-updates-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi on Iran Crisis: पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन के लिए धन्यवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi on Iran Crisis: पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन के लिए धन्यवाद
Mon, 02 Mar 2026 09:46 PM IST
Nirmal Kant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Mon, 02 Mar 2026 09:46 PM IST
सार
PM Modi on Iran Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत की। वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के समर्थन के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से फोन पर बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में फैले तनाव के मुद्दे पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैंने जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्ला द्वितीय से बातचीत की। क्षेत्र में तेजी से बदले हालात पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। हमने शांति, सुरक्षा और जॉर्डन की जनता के कल्याण के प्रति अपने समर्थन की फिर से पुष्टि की। इस कठिन समय में जॉर्डन में भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए मैंने उनका आभार भी जताया।
समर्थन के लिए धन्यवाद : नेतन्याहू
ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। सोमवार को तेल अवीव में एक भारतीय समाचार चैनल के साथ बातचीत में नेतन्याहू ने कहा, मैंने अपने महान मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। कल लंबी चर्चा हुई और मैंने इस्राइल के साथ मजबूती से खड़े रहने और सच का साथ देने के लिए उनका धन्यवाद किया। इस्राइल में भारत के लोगों के लिए बहुत सम्मान और प्यार है। बातचीत का पूरा विवरण नहीं बताऊंगा, लेकिन उनसे और कई अन्य देशों के नेताओं से भी मेरी बात हुई है। बता दें कि हाल में पीएम मोदी इस्राइल के दौरे पर गए थे, जहां उनकी नेतन्याहू से कई दौर की बातचीत हुई थी।
बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से भी की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने आज बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को भी फोन किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीफोन पर उन्होंने बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ ईरान और इस्राइल के बीच टकराव समेत कई मुद्दों पर बातचीत की।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: भारतीय एयरलाइनों ने रद्द कीं 357 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, लगातार तीसरे दिन परिचालन बाधित
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने पहले बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा से बात की। उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री- मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से भी बात की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इन दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की और यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा से संबंधित चिंताओं पर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने बहरीन और सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कुशलक्षेम को लेकर भी चर्चा की। क्षेत्रीय हालात और मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर भी नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ।

Spoke with His Majesty King Abdullah II, the King of Jordan. Conveyed our deep concern at the evolving situation in the region. We reaffirm our support for peace, security and the well-being of the people of Jordan. I thanked him for taking care of the Indian community in Jordan…
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2026
समर्थन के लिए धन्यवाद : नेतन्याहू
ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। सोमवार को तेल अवीव में एक भारतीय समाचार चैनल के साथ बातचीत में नेतन्याहू ने कहा, मैंने अपने महान मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। कल लंबी चर्चा हुई और मैंने इस्राइल के साथ मजबूती से खड़े रहने और सच का साथ देने के लिए उनका धन्यवाद किया। इस्राइल में भारत के लोगों के लिए बहुत सम्मान और प्यार है। बातचीत का पूरा विवरण नहीं बताऊंगा, लेकिन उनसे और कई अन्य देशों के नेताओं से भी मेरी बात हुई है। बता दें कि हाल में पीएम मोदी इस्राइल के दौरे पर गए थे, जहां उनकी नेतन्याहू से कई दौर की बातचीत हुई थी।
बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से भी की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने आज बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को भी फोन किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीफोन पर उन्होंने बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ ईरान और इस्राइल के बीच टकराव समेत कई मुद्दों पर बातचीत की।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: भारतीय एयरलाइनों ने रद्द कीं 357 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, लगातार तीसरे दिन परिचालन बाधित
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने पहले बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा से बात की। उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री- मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से भी बात की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इन दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की और यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा से संबंधित चिंताओं पर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने बहरीन और सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कुशलक्षेम को लेकर भी चर्चा की। क्षेत्रीय हालात और मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर भी नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन