फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Gujarat Navsari Visit Updates: Lakhpati Didi Yojana Inaugration, international women day News in Hindi

PM Modi: 'नारी सम्मान, विकसित भारत की पहली सीढ़ी', गुजरात में बोले पीएम मोदी; लखपति दीदियों को बांटे 450 करोड़

Sat, 08 Mar 2025 01:58 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवसारी (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवसारी (गुजरात) Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 08 Mar 2025 01:58 PM IST
सार

पीएम मोदी ने अपने  संबोधन में कहा कि 'महिलाओं को शौचालय (इज्जत घर) देकर हमने उन्हें सम्मान दिया। महिलाओं के बैंक खाते खोलकर उनका सशक्तिकरण किया गया। उज्जवल योजना से उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिया गया। पहले महिलाओं को 12 हफ्ते का मातृत्व अवकाश मिलता था, लेकिन हमने उसे बढ़ाकर 26 हफ्ते किया।'

विज्ञापन
PM Modi Gujarat Navsari Visit Updates: Lakhpati Didi Yojana Inaugration, international women day News in Hindi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के नवसारी में लखपति दीदियों से संवाद किया। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वानसी बोरसी गांव में 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की। संवाद के बाद पीएम मोदी ने रोड शो भी किया। नवसारी में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 'मेरी जिंदगी के अकाउंट में करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद है, मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं। माताओं-बहनों का आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत है, मेरी पूंजी है और मेरा सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। नारी का सम्मान विकसित भारत की पहली सीढ़ी है।' 
विज्ञापन

तीन तलाक और अनुच्छेद 370 पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'आज यहां गुजरात सफल और गुजरात मैत्री, इन दो योजनाओं का शुभारंभ भी हुआ है। अनेक योजनाओं के पैसे भी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। मैं इसके लिए भी आप सभी को बधाई देता हूं। आज का दिन महिलाओं को समर्पित है।' प्रधानमंत्री ने कहा 'मुस्लिम महिलाओं की मांग थी कि उन्हें सुरक्षा दी जाए तो मुस्लिम महिला (शादी में सुरक्षा का अधिकार) कानून, 2019 के तहत उनकी जिंदगी को बर्बाद होने से बचाया गया। जब कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू था तो वहां महिलाओं को कई अधिकारों से वंचित रखा गया था। अगर वे राज्य से बाहर शादी करतीं तो उन्हें संपत्ति में अधिकार नहीं मिलता था। अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब उन्हें भी देश की अन्य महिलाओं की तरह समान अधिकार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने  संबोधन में कहा कि 'महिलाओं को शौचालय (इज्जत घर) देकर हमने उन्हें सम्मान दिया। महिलाओं के बैंक खाते खोलकर उनका सशक्तिकरण किया गया। उज्जवल योजना से उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिया गया। पहले महिलाओं को 12 हफ्ते का मातृत्व अवकाश मिलता था, लेकिन हमने उसे बढ़ाकर 26 हफ्ते किया।' 

'2014 के बाद से तीन करोड़ महिलाएं घर की मालकिन बनीं'
पीएम मोदी ने कहा कि 'हम सबको ये देखकर गर्व होता है कि आज दुनिया में सबसे बड़ी संख्या में महिला पायलट, हमारे भारत में हैं। ये नारीशक्ति के सामर्थ्य का ही उदाहरण है। राजनीति का मैदान हो या खेल का मैदान, न्यायपालिका हो या फिर पुलिस, देश के हर सेक्टर में, हर आयाम में महिलाओं का परचम लहरा रहा है। 2014 के बाद से अब तक करीब 3 करोड़ महिलाएं घर की मालकिन बन चुकी हैं। आज पूरी दुनिया में जल जीवन मिशन की भी बड़ी चर्चा है। जल जीवन मिशन के जरिए आज देश के गांव-गांव में पानी पहुंच रहा है। गांधी जी कहते थे कि देश की आत्मा ग्रामीण भारत में बसती है। आज मैं उसमें एक पंक्ति और जोड़ता हूं कि ग्रामीण भारत की आत्मा ग्रामीण नारी के सशक्तिकरण में बसती है।'

सुरक्षा की कमान महिला पुलिस अधिकारी के हाथों में
नवसारी के वानसी-बोरसी में हुए कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं महिला पुलिस कर्मी व कर्मचारियों के हवाले रहीं। कुल 2,165 कांस्टेबल, 187 इंस्पेक्टर, 61 सब-इंस्पेक्टर, 19 डीएसपी, पांच डीएसपी, एक पुलिस महानिरीक्षक और एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक की अधिकारियों ने पीएम मोदी के पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाली। सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह कार्यक्रम पुलिसिंग के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर है, क्योंकि कानून और व्यवस्था के सभी पहलुओं के साथ-साथ कार्यक्रम की व्यवस्था महिला पुलिस अधिकारी के हाथों में रही।


2,587 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
पीएम मोदी ने इससे पहले गुजरात को 2,587 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी दी। शुक्रवार को पीएम ने सिलवासा में 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने सायली स्टेडियम से 62 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed