फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Celebrates His Mother Heeraben 100th Birthday Anniversary Latest News in Hindi

PM Modi In Gujarat: मां का 100वां जन्मदिन मनाने पहुंचे पीएम मोदी, पैर धोकर लिया आशीर्वाद, अब पावागढ़ मंदिर के लिए रवाना

Sat, 18 Jun 2022 10:21 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 18 Jun 2022 10:21 AM IST
सार

आज पीएम के गृहनगर वडनगर में हतकेश्वर महादेव मंदिर में हीराबा के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन संध्या, शिव आराधना और सुंदरकांड पाठ होगा।

विज्ञापन
PM Modi Celebrates His Mother Heeraben 100th Birthday Anniversary Latest News in Hindi
पीएम मोदी अपनी मां के साथ - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा आज (18 जून) 100 वर्ष की हो गईं हैं। इस मौके पर पीएम मोदी गुजरात के गांधीनगर स्थित आवास पर अपनी मां से मिलने पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया।आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी ने मां के चरण धोए फिर अपने हाथों से मिठाई खिलाई। इसके बाद पीएम पावागढ़ मंदिर के लिए रवाना हो गए जहां वे मां काली के दर्शन कर पूजा-पाठ करेंगे। इसके साथ ही वे आज हीराबा के नाम पर गांधीनगर में एक सड़क का नामकरण  भी करेंगे। इस सड़क को पूज्य हीराबा मार्ग नाम दिया जाएगा।

विज्ञापन

सड़क का नाम होगा 'पूज्य हीरा मार्ग'
उधर, गांधीनगर के मेयर हितेश मकवाना ने बताया कि रायसन पेट्रोल पंप के निकट स्थित 80 मीटर मार्ग का नाम पूज्य हीराबा मार्ग रखा जाएगा। इसका मकसद उनका नाम आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

विज्ञापन


धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
इसके अलावा परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार, आज 18 जून को पीएम के गृहनगर वडनगर में हाटकेश्वर महादेव मंदिर में हीराबा के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन संध्या, शिव आराधना और सुंदरकांड पाठ होगा। मोदी के परिजनों ने इस दिन अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में दोपहर भोज का आयोजन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आखिरी बार मार्च में अपनी मां से मिले थे मोदी
पीएम मोदी पावागढ़ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद वडोदरा में एक रैली को संबोधित करेंगे। मोदी पिछली बार मार्च माह में अपनी मां से मिले थे।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed