फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Mother Heeraba hospitalized after brother's accident, Double crisis on PM Modi's family

Gujarat: पहले भाई के साथ हादसा, अब मां बीमार, पीएम मोदी के घर में दो दिन में दो बड़े संकट

Wed, 28 Dec 2022 04:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 28 Dec 2022 04:22 PM IST
सार

पीएम मोदी की मां को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात पहुंच चुके हैं। वे अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
PM Modi Mother Heeraba hospitalized after brother's accident, Double crisis on PM Modi's family
पीएम मोदी की मां हीराबेन हुईं बीमार - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर में पिछले दो दिनों में दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। पहले कर्नाटक के मैसूर में उनके भाई प्रह्लाद मोदी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। वहीं, बुधवार को उनकी मां हीराबेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पता में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मैसूर में प्रह्लाद मोदी की तबीयत बेहतर
प्रह्लाद मोदी का कर्नाटक के मैसूर में मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया था। उनके साथ उनका एक बेटा और बहू भी थे। तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। हालांकि, अस्पताल की ओर से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक, सभी लोग खतरे से बाहर हैं और बेहतर स्थिति में हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तीनों का इलाज जारी है और उन्हें आज शाम या गुरुवार सुबह तक डिस्चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, पहले डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की जांच करेगी।
विज्ञापन


मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ने कहा- स्थिर है हालत
दूसरी तरफ बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हीराबेन की उम्र 100 साल से अधिक है और अभी भी वह काफी सक्रिय रहती हैं। इसी साल जून के महीने में उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनके पैर धोकर आशीर्वाद लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएन मेहता अस्पताल प्रबंधन ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed