फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahakumbh Stampede Update PM Modi Closely Monitors kumbh Situation Order All Possible Assistance

Mahakumbh Stampede: पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, चार बार की CM योगी से बात; कहा- राज्य सरकार के संपर्क में

Wed, 29 Jan 2025 09:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 29 Jan 2025 09:02 AM IST
सार

Mahakumbh stampede latest updates in Hindi: पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।

विज्ञापन
Mahakumbh Stampede Update PM Modi Closely Monitors kumbh Situation Order All Possible Assistance
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या पर और 10 करोड़ लोगों के गंगा स्नान करने की संभावना है। बीते एक-दो दिन से ही भारी संख्या में लोग यहां पहुंचने लगे थे। मौनी अमावस्या की वजह से मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है। लोगों का संगम पहुंचना लगातार जारी है। इस बीच देर रात भगदड़ की खबर आई। शासन-प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार महाकुंभ की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने अब तक चार बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने स्थिति सामान्य करने और राहत कार्य के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मामले में सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज में आज करीब 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं। संगम नोज की ओर श्रद्धालुओं के आने से लगातार दबाव बना हुआ है। अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश में कुछ श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौनी अमावस्या का महूर्त कल रात से शुरू हुआ है, तब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा, 'प्रधानमंत्री अब तक चार बार स्थिति का जायजा ले चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी लगातार स्थिति की रिपोर्ट ले रहे हैं। प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भीड़ अभी भी काफी है। विभिन्न अखाड़ों के संतों ने विनम्रतापूर्वक कहा है कि श्रद्धालु पहले पवित्र स्नान करें और भीड़ कम होने पर अखाड़े पवित्र स्नान के लिए आगे बढ़ेंगे।' 

उन्होंने कहा कि संगम नोज, नाग वासुकी मार्ग और संगम मार्ग पर काफी भीड़ है। मेरी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पूरे कुंभ क्षेत्र में घाट बनाए गए हैं, श्रद्धालुओं को सिर्फ संगम नोज की ओर जाने की जरूरत नहीं है। श्रद्धालुओं को अपने नजदीकी घाटों पर पवित्र स्नान करना चाहिए। हम घायल व्यक्तियों का उचित उपचार सुनिश्चित कर रहे हैं। रेलवे ने प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक वापस ले जाने के लिए विशेष रेलगाड़ियों का आयोजन किया है।'

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। मैं हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र ही स्वस्थ हों।'

प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महाकुंभ में हुए दुःखद हादसे से अत्यंत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। प्रशासन घायलों को अस्पतालों में उपचार दे रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं।

दुर्घटना अत्यंत पीड़ादाय: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता कर रहा है।

Mahakumbh Stampede Update PM Modi Closely Monitors kumbh Situation Order All Possible Assistance
महाकुंभ में श्रद्धालु - फोटो : मेला प्राधिकरण

श्रद्धालुओं के उमड़ने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बनी
इससे पहले महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बनने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद सभी अखाड़ों ने अमृत स्नान नहीं करने का निर्णय किया है। हालांकि, अब खबर है कि हालात सामान्य होने पर अखाड़े स्नान करने जाएंगे। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगीसे कुंभ मेले की स्थिति को लेकर बात की।

Mahakumbh Stampede Update PM Modi Closely Monitors kumbh Situation Order All Possible Assistance
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

पीएम मोदी ने घटनाक्रम की समीक्षा की
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुंभ मेले में स्थिति के बारे में योगी  से बात की, घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपाय करने को कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर श्रद्धालुओं से अपील की कि जो लोग मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वे वहीं स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें।

Mahakumbh Stampede Update PM Modi Closely Monitors kumbh Situation Order All Possible Assistance
Yogi Adityanath - फोटो : Amar Ujala

घायलों का इलाज चल रहा है
इससे पहले मेले के लिए विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने पत्रकारों को बताया कि संगम नोज पर बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं और उनका अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है। घायलों को मेला क्षेत्र में स्थापित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई घायलों के रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं।

Mahakumbh Stampede Update PM Modi Closely Monitors kumbh Situation Order All Possible Assistance
Maha Kumbh 2025 - फोटो : PTI

मंगलवार को रात आठ बजे तक 4.83 करोड़ लोगों ने स्नान किया
कुंभ क्षेत्र में तड़के लाउडस्पीकर से मंत्रों और श्लोकों के स्वरों के बीच एंबुलेंस और पुलिस वाहनों के सायरन सुनाई दे रहे थे। घटना देर रात दो बजे के आसपास होने की सूचना मिल रही है। मौनी अमावस्या से एक दिन पहले मंगलवार को रात आठ बजे तक 4.83 करोड़ लोगों ने स्नान किया, जबकि इससे पहले मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed