{"_id":"5dce2c118ebc3e54893c4ee7","slug":"pm-modi-met-with-chinese-jinping-in-brasilia-third-informal-summit-will-held-in-china-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिक्स में हुई मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, अगले साल चीन में होगी तीसरी अनौपचारिक बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रिक्स में हुई मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, अगले साल चीन में होगी तीसरी अनौपचारिक बैठक
Fri, 15 Nov 2019 10:09 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-शी जिनपिंग (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बुधवार को ब्रासिलिया में मुलाकात हुई। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि महाबलीपुरम में दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के बाद दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में नई दिशा और नई ऊर्जा आई है। शी ने मोदी को अगले साल तीसरी अनौपचारिक बैठक के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि महाबलीपुरम शिखर सम्मेलन में व्यापार और अर्थव्यवस्था पर तय किए गए उच्च स्तरीय तंत्र को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। पिछले महीने हुई दूसरी अनौपचारिक बैठक के महत्वपूर्ण परिणामों में से एक था। मोदी इस समय ब्राजील में 11वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
वह यहां आतंकवाद के खिलाफ सहयोग के लिए तंत्र बनाने और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने शिखर सम्मेलन से इतर जिनपिंग से मुलाकात की और कहा, 'मुझे एक बार फिर आपसे मिलने की खुशी है। जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो हमारी पहली मुलाकात ब्राजील में हुई थी। यहां से हमारी यात्रा शुरू हुई।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'अनजान लोगों की यह यात्रा आज एक गहरी दोस्ती में बदल चुकी है। इसके बाद हम कई फोरम, द्वीपक्षीय वार्ता, मेरे गृह राज्य, आपके गांव में मिले। आप वुहान के लिए मेरा स्वागत करने के लिए बीजिंग आए। यह पांच सालों के अंदर काफी महत्वपूर्ण बात है, हमारे इतने भरोसे और मैत्रीपूर्ण संबंध बन गए हैं।'