मुख्यमंत्रियों से की बात में पीएम बोले: कोविड-19 के खिलाफ जारी रखनी होगी लड़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की। बातचीत के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें अर्थव्यवस्था को महत्व देना होगा और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को भी जारी रखना होगा। उन्होंने जितना संभव हो सके प्रौद्योगिकी के उपयोग के महत्व पर जोर दिया और सुधार उपायों को अपनाने के लिए समय का उपयोग करने को कहा।
बैठक को लेकर पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश के प्रयासों को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोग आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें। उन्होंने राज्यों के लिए हॉटस्पॉट्स यानी रेड जोन क्षेत्रों में सख्ती से दिशानिर्देश लागू करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि राज्य की कोशिश रेड जोन को ऑरेंज और फिर ग्रीन जोन में बदलने की होनी चाहिए। विदेश में फंसे भारतीयो को देश वापस लाने पर उन्होंने कहा कि इस चीज का हमें ख्याल रखना होगा कि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो और उनका परिवार किसी भी जोखिम में नहीं हो। इसके अलावा उन्होंने राज्यों से आग्रह किया कि गर्मी और मॉनसून में होने वाली संभावित बीमारियों को लेकर रणनीति बनाई जाए।
Prime Minister also urged Chief Ministers to factor in the changes in weather - advent of summer and monsoon - and the illnesses that can potentially come in this season, while strategizing ahead: PMO on PM's meeting with CMs 2/2
— ANI (@ANI) April 27, 2020
प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि कोरोना वायरस का प्रभाव आने वाले महीनों में दिखाई देगा और मास्क और फेस कवर जीवन का हिस्सा बन जाएंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार, 'देश ने अब तक दो लॉकडाउन देखे हैं। दोनों कुछ पहलुओं में भिन्न हैं और अब हमें आगे का रास्ता सोचना होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना वायरस का प्रभाव आने वाले महीनों में दिखाई देने लगेगा।'