फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Meet with Israel PM Benjamin Netanyahu at Teen Murti Haifa Chowk Delhi

तस्वीरेंः कुछ ऐसे नेतन्याहू से मिले मोदी, दोनों के बीच दिखी गजब केमिस्ट्री

Tue, 16 Jan 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Jan 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Meet with Israel PM Benjamin Netanyahu at Teen Murti Haifa Chowk Delhi
- फोटो : pti
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ 6 दिवसीय यात्रा पर आज भारत पहुंचे हुए हैं। इससे पहले नेतन्याहू के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर स्वागत किया है। बता दें कि किसी इजरायली प्रधानमंत्री का ये 14 साल बाद भारतीय दौरा है। आगे की स्लाइड्स में देखिए पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच की केमिस्ट्री...
विज्ञापन


 

PM Modi Meet with Israel PM Benjamin Netanyahu at Teen Murti Haifa Chowk Delhi
israel pm in india
खास बात यह है कि इस दौरान पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच गजब की कमेस्ट्री देखी गई है। दोनों ने तीन मूर्ति चौक पहुंचकर हाइफा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। इसके बाद इजरायली पीएम ने ट्वीट कर पीएम मोदी को अपने स्वागत के लिए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी जी, मैं आपसे दोबारा मिलकर काफी प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi Meet with Israel PM Benjamin Netanyahu at Teen Murti Haifa Chowk Delhi
वहीं दोनों की कमेस्ट्री पर कांग्रेस ने पीएम मोदी की जमकर आलोचना की है। कांग्रेस ने पीएम के नेतन्याहू के गर्मजोशी से स्वागत करने को हगप्लोमेसी करार देते हुए जोरदार मजाक उड़ाया है। इस संदर्भ में कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पीएम मोदी इजरायली पीएम समेत अन्य देशों के शीर्ष नेताओं को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 

 
विज्ञापन

PM Modi Meet with Israel PM Benjamin Netanyahu at Teen Murti Haifa Chowk Delhi
वीडियों में इजरायली पीएम नेतन्याहू को गले लगाने पर मोदी के कदम को हगप्लोमेसी बताया गया है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गले लगते हुए तो वहीं टाइटैनिक फिल्म के हीरो-हीरोइन की तरह फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति होलांदे से गले लगने पर मोदी से तुलना की गई है। वहीं जापान के पीएम शिंजो अबे से गले मिलने को कांग्रेस ने 'नेवर लेट यू गो' हग करार दिया है।

 

PM Modi Meet with Israel PM Benjamin Netanyahu at Teen Murti Haifa Chowk Delhi
israel pm in india
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी किसी अंतरराष्ट्रीय नेता से मिलते हैं तो वह उनका स्वागत गले लगाकर करते हैं। मोदी का नेताओं को गले लगाना तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को उन्होंने गले लगाया था। इस दौरान पूरे विश्व में दोनों नेताओं का मिलना सुर्खियों में छाया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed