{"_id":"5a8ff7a64f1c1bb1208bacce","slug":"pm-modi-meet-canadian-pm-justin-trudeau-after-khalistan-jaspal-atwal-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तान पर PM मोदी ने कनाडा को दिया कड़ा संदेश, त्रूदो भूलकर भी नहीं करेंगे ये गलती दोबारा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खालिस्तान पर PM मोदी ने कनाडा को दिया कड़ा संदेश, त्रूदो भूलकर भी नहीं करेंगे ये गलती दोबारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Feb 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इशारों में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो को खालिस्तान के मुद्दे पर कड़ा संदेश देने की कोशिश की। पीएम ने कहा 'भारत की संप्रभुता और एकता को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 'उनके लिए कोई जगह नहीं है जो धर्म के आधार पर बंटवारा करने की फिराक में रहते हैं। हमारी संप्रभुता और एकता को नुकसान पहुंचाने वालों को हम बर्दाशत नहीं करेंगे।'
विज्ञापन
पीएम ने हैदराबाद भवन में त्रूदो के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बातें कही।
प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी इसलिए अहम है क्योंकि मुंबई में पीएम त्रूदो के लिए आयोजित की गई डिनर पार्टी में खालिस्तानी आतंकी जसपाल अटवाल त्रूदो की पत्नी सोफी के साथ दिखाई दिया था।
विज्ञापन
भारत की ओर से आपत्ति जताने के बाद पीएम त्रूदो ने अटवाल को दिए गए निमंत्रण को भूल माना और कहा कि अब इस भूल को सुधार लिया गया है।
वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 'अटवाल को वीजा कैसे मिला फिलहाल यह जांच का विषय है, हालांकि कनाडा ने उसको दिया आमंत्रण कैंसल कर दिया है। कनाडा के उच्चायोग से इस संबंध में जानकारी मांगी जाएगी।'