Mann Ki Baat Live: 'शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट', मन की बात में PM मोदी ने किया एलान
{"_id":"632fe6f4cce1b725276d10d8","slug":"pm-modi-mann-ki-baat-today-live-updates-prime-minister-narendra-modi-to-address-the-nation-25-september-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat Live: 'शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट', मन की बात में PM मोदी ने किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 25 Sep 2022 12:26 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:26 PM IST
खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर से देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान चीतों को लेकर अहम जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने एक बड़ी घोषणा यह कि 28 सितंबर से चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर होगा।
विज्ञापन
मन की बात
- फोटो : Social Media
लाइव अपडेट
11:48 AM, 25-Sep-2022
प्लास्टिक हमारे पर्वों की भावना के खिलाफ: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमने देखा है त्योहारों पर पैकिंग के लिए पॉलिथीन बैग्स का भी बहुत इस्तेमाल होता रहा है । स्वच्छता के पर्वों पर पॉलिथीन जो कि एक नुकसानकारक कचरा है। ये भी हमारे पर्वों की भावना के खिलाफ है। इसलिए, हम स्थानीय स्तर पर बने हुए non-plastic bags का ही इस्तेमाल करें। हमारे यहां टके, सूतके, केले के, ऐसे कितने ही पारंपरिक बैग का चलन एक बार फिर से बढ़ रहा है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम त्योहारों के अवसर पर इनको बढ़ावा दें, और स्वच्छता के साथ अपने और पर्यावरण के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें ।
11:41 AM, 25-Sep-2022
योग के बाद अब भारत उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया अब इस बात को स्वीकार कर चुकी है कि फिजिकल और अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग बहुत ज्यादा कारगर है। विशेषकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी मुश्किलों में योग से बहुत मदद मिलती है। योग की ऐसी ही शक्ति को देखते हुए 21 जून को संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाना तय किया हुआ है। अब संयुक्त राष्ट्र ने भारत के एक और प्रयास को चिन्हित किया है, उसे सम्मानित किया है। ये प्रयास है, वर्ष 2017 में शुरू किया गया - भारत उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल।
विज्ञापन
11:34 AM, 25-Sep-2022
अब शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट
पीएम मोदी ने कहा कि 28 सितंबर को अमृत महोत्सव का विशेष दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती बनाएंगे। हमने एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी।11:29 AM, 25-Sep-2022
हमने Sign Language की परेशानी दूर की: पीएम मोदी
भारत में बरसों से एक बड़ी दिक्कत ये थी कि Sign Language के लिए कोई स्पष्ट हाव-भाव तय नहीं थे न ही कोई मानक था। इन मुश्किलों को दूर करने के लिए ही वर्ष 2015 में Indian Sign Language Research and Training Center(ISLRT) की स्थापना हुई थी। मुझे खुशी है कि ये संस्थान अब तक दस हजार शब्द और Expressions की शब्दकोष तैयार कर चुका है।11:24 AM, 25-Sep-2022
जो प्रतियोगिता जीतेगा उसे चीतों को देखने का पहला अवसर मिल सकता है
पीएम मोदी ने कहा कि चीतों का नामकरण अगर पारंपरिक(Traditional)हो तो काफी अच्छा रहेगा, क्योंकि, अपने समाज और संस्कृति, परंपरा और विरासत से जुड़ी हुई कोई भी चीज, हमें सहज ही, अपनी ओर आकर्षित करती है। यही नहीं, आप ये भी बताएं आखिर इंसानों को जानवरों के साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए ! हमारी मौलिक जिम्मेदारी में भी तो जानवरों के प्रति आदर दर्शाया गया है। मेरी आप सभी से अपील है कि आप इस प्रतियोगिता में जरुर भाग लीजिए - क्या पता इनाम स्वरूप चीते देखने का पहला अवसर आपको ही मिल जाए!
11:19 AM, 25-Sep-2022
चीतों के नामाकरण के लिए प्रतियोगिता आयोजित
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सबको कुछ-कुछ काम सौंप रहा हूं, इसके लिए MyGov के platform पर, एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें लोगों से मैं कुछ चीजें साझा करने का आग्रह करता हूं। चीतों को लेकर जो हम अभियान चला रहे हैं, आखिर, उस अभियान का नाम क्या होना चाहिए? क्या हम इन सभी चीतों के नामकरण के बारे में भी सोच सकते हैं, कि, इनमें से हर एक को, किस नाम से बुलाया जाए?
विज्ञापन
विज्ञापन
11:15 AM, 25-Sep-2022
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने किया याद
पीएम मोदी ने कहा कि आज 25 सितंबर को देश के प्रखर मानवतावादी, चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया जाता है। उनके विचारों की खूबी यही रही है उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी उथल-पुथल को देखा था। वे विचारधाराओं के संघर्षों के साक्षी बने।
11:09 AM, 25-Sep-2022
चीतों पर बात करने के लिए ढेर सारे संदेश आए: पीएम मोदी
चीतों पर बात करने के लिए ढेर सारे संदेश आए हैं, वह चाहे उत्तर प्रदेश के अरुण कुमार गुप्ता जी हों या फिर तेलंगाना के एन. रामचंद्रन रघुराम जी या गुजरात के राजन जी हों या फिर दिल्ली के सुब्रत जी। देश के कोने-कोने से लोगों ने भारत में चीतों के लौटने पर खुशियां जताई हैं। 130 करोड़ भारतवासी खुश हैं, गर्व से भरे हैं - यह है भारत का प्रकृति प्रेम | इस बारे में लोगों का एक आम सवाल यही है कि मोदी जी हमें चीतों को देखने का अवसर कब मिलेगा ?
11:04 AM, 25-Sep-2022
चीतों के लौटने से देशवासियों में खुशी की लहर
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से चीतों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चीतों ने हमारा ध्यान आकर्षित किया। 70 साल बाद चीतों के देश में आने से लोगों में बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि हमने चीतों की निगरानी के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। चीतों का हर तरह से ख्याल रखा जाएगा। हम कुछ ही समय में तय करेंगे कि आप चीतों के पास कब जा सकते हैं।
10:47 AM, 25-Sep-2022
Mann Ki Baat Live: 'शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट', मन की बात में PM मोदी ने किया एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर से देशवासियों से रूबरू हो रहे हैं। यह उनके मासिक रेडियो प्रोग्राम का 93वां एपिसोड है। 'मन की बात' का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन के अलावा यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केरल के एर्नाकुलम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' सुन रहे हैं।