फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm-modi-mann-ki-baat-nanded-pethkar-family-reaction-over-insured-3500-people-accidental-insurance-in-wedding

शादी के मौके पर गांव के 3500 लोगों का कराया बीमा: PM ने की पेठकर परिवार की तारीफ, क्या बोले नव दंपती?

Sun, 28 Jun 2026 07:24 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़ Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 28 Jun 2026 07:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित पेठकर परिवार की सराहना की, जिसने विवाह समारोह के अवसर पर गांव के लगभग 3500 लोगों के लिए दुर्घटना बीमा की व्यवस्था की। इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण बताते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से बीमा योजनाओं का लाभ लेने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। दूल्हा-दुल्हन ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए शादी-ब्याह में फिजूलखर्ची के बजाय समाजहित के कार्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने सरकारी बीमा योजनाओं की पहुंच और उनसे मिले आर्थिक सहारे का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन
pm-modi-mann-ki-baat-nanded-pethkar-family-reaction-over-insured-3500-people-accidental-insurance-in-wedding
नांदेड़ के पेठकर परिवार की पीएम मोदी ने की तारीफ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/IANS

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में नांदेड़ के पेठकर परिवार की सराहना की, जिसने विवाह के अवसर पर 3500 लोगों के लिए दुर्घटना बीमा कराया। पीएम ने बीमा योजनाओं को मजबूत सुरक्षा कवच बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक जुड़ने और अन्य लोगों से भी इसकी जानकारी साझा करने की अपील की। 
विज्ञापन


'मन की बात' में पीएम मोदी द्वारा अपने परिवार की प्रशंसा करने पर दूल्हे सिद्धेश्वर पेठकर ने कहा, "ऐसा लगता है कि हमने जो मेहनत की है, वह सचमुच सफल हो गई है। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि जब एक छोटे से गांव का नौजवान कुछ करने की कोशिश करता है और प्रधानमंत्री उस पर ध्यान देते हैं और उसे सराहते हैं। प्रधानमंत्री का इस बारे में बोलना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।"
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'नहीं कतर सकता कोई मेरे पर': उद्धव ने किया 'ऑपरेशन देवेंद्र' का दावा, फडणवीस ने कुछ ऐसे दिया ठाकरे को जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने की तारीफ, तो क्या बोलीं दुल्हन मंजुषा?
वहीं, दुल्हन मंजुषा सिद्धेश्वर पेठकर ने कहा, "हमारी हाल ही में हुई शादी में, मेरे परिवार ने सभी ग्रामीणों को वापसी उपहार के रूप में दुर्घटना बीमा पॉलिसी भेंट कीं। यह खबर प्रधानमंत्री मोदी तक भी पहुंची; यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। मेरी अब शादी करने वाले सभी लोगों से यह गुजारिश है कि शादी पर फिजूलखर्ची करने के बजाय, कुछ सामाजिक कार्य करें जो समाज के लिए फायदेमंद होगा।"
 
'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पेठकर परिवार का जिक्र करते हुए कहा था, "हमारे देश में जन्मदिन, शादी-ब्याह, पारिवारिक कार्यक्रम होने के साथ ही पूरे समाज का भी उत्सव होता है। हर परिवार चाहता है कि उसकी खुशियां दूसरे के साथ भी साझा हों। लोग मेहमानों को उपहार भी देते हैं। महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक परिवार ने अपनी खुशियां बांटने के लिए ऐसा काम किया है जो चर्चा का विषय बन गया है। यहां नांदेड़ के बहादुरपुरा गांव में पेठकर परिवार रहता है। इस परिवार ने सोचा कि अगर खुशी बांटनी ही है तो ऐसी चीज दी जाए जो मुश्किल समय में किसी परिवार का सहारा बने। अपने घर में विवाह के अवसर पर इस परिवार ने गांव के लगभग 3500 लोगों के लिए दुर्घटना बीमा की व्यवस्था की। हर व्यक्ति को एक लाख रुपये का बीमा कवर दिया गया।"

पीएम मोदी ने की पेठकर परिवार की तारीफ
उन्होंने कहा, "इस पहल के पीछे की भावना बहुत स्पर्श करने वाली है। परिवार ने देखा था कि दुर्घटना के बाद परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में एक छोटी सी सहायता भी बहुत बड़ा संबल बन जाती है।" पीएम मोदी ने बताया, "सरकार देश के करोड़ों परिवारों तक सुरक्षा का कवच पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत केवल 20 रुपये के सालाना प्रीमियम पर दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलता है। अब तक इस योजना से 58 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। इनमें करीब 28 करोड़ महिलाएं और बेटियां हैं। इस योजना से पीड़ित परिवारों को अब तक तीन हजार सात सौ करोड़ रुपये से अधिक की सहायता मिल चुकी है।"


उन्होंने बताया, "प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना भी उतनी ही अहम है। ये योजना व्यक्ति की दुःखद मृत्यु होने पर उसके परिवार को दो लाख रुपये का बीमा कवर देती है। इसका वार्षिक प्रीमियम सिर्फ 436 रुपये हैं, मतलब एक दिन का मुश्किल से डेढ़ रुपया। इस योजना से अब तक 57 करोड़ से अधिक लोग जुड़े हैं। इसके तहत देश के करीब 11 लाख परिवारों को करीब 22 हजार करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है। ये आंकड़े बहुत बड़े हैं। इन आंकड़ों के पीछे लाखों परिवारों की अपनी-अपनी कहानी है। कहीं किसी मां बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में सहायता मिल गई, कहीं किसी पत्नी को घर की जिम्मेदारियाँ संभालने का सहारा मिल गया।"

ये भी पढ़ें: High Court: 'न्याय का ये मतलब नहीं, जो मैं चाहूं, वैसा ही हो', छात्रा की याचिका पर अदालत ने क्यों लगाई फटकार?

पीएम मोदी ने कहा, "कई बार बहुत बड़ी सुरक्षा की शुरुआत बहुत छोटी राशि और एक छोटे से कदम से हो सकती है। छोटा सा भी निर्णय बहुत बड़ा बदलाव करता है।बहुत बड़ा बदलाव करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed